Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»Collector’s Conference 2025: सरकारी योजनाओं की समीक्षा में CM साय का सख्त निर्देश- अस्पतालों की रेगुलर मॉनिटरिंग अनिवार्य, स्वास्थ्य व्यवस्था पर कलेक्टर होंगे जवाबदेह…..
    छत्तीसगढ़

    Collector’s Conference 2025: सरकारी योजनाओं की समीक्षा में CM साय का सख्त निर्देश- अस्पतालों की रेगुलर मॉनिटरिंग अनिवार्य, स्वास्थ्य व्यवस्था पर कलेक्टर होंगे जवाबदेह…..

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Collector’s Conference 2025: सरकारी योजनाओं की समीक्षा में CM साय का सख्त निर्देश- अस्पतालों की रेगुलर मॉनिटरिंग अनिवार्य, स्वास्थ्य व्यवस्था पर कलेक्टर होंगे जवाबदेह…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। राज्य के सभी 33 जिलों के कलेक्टरों के साथ मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में चल रही कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सरकार की प्राथमिक योजनाओं की गहन समीक्षा की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कई जिलों के कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी जताई और कहा कि सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था पर सीधे कलेक्टर जिम्मेदार होंगे. कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह सहित सभी विभागों के सचिव मौजूद है.

    मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों में फैल रही अव्यवस्था पर तीखी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जनता इलाज के लिए अस्पतालों में आती है, परेशानी झेलने के लिए नहीं. उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिया गया कि वे अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें और चिकित्सा सेवाओं को व्यवस्थित करें.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना सरकार की प्राथमिकता है. हर प्रसव अस्पताल में हो, इसके लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए. उन्होंने टीकाकरण सत्रों की पारदर्शिता, एनआरसी केंद्रों के सतत संचालन और मैटरनल डेथ ऑडिट को हर मामले में अनिवार्य बताया.

    सुपोषण योजना में तीन जिलों को मिली सराहना

    कांफ्रेंस के दौरान सुपोषण योजना पर दुर्ग के कलेक्टर अभिजीत सिंह, राजनांदगांव जिला पंचायत की सीईओ सुरुचि सिंह और मोहला-मानपुर की कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने प्रेजेंटेशन दिया. इन जिलों की पहल की मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि सुपोषण अभियान केवल आंकड़ों की योजना नहीं, बल्कि बच्चों और माताओं के भविष्य से जुड़ी जिम्मेदारी है. राजनांदगांव जिले को सुपोषण कार्यों में सर्वश्रेष्ठ बताया गया, जबकि मोहला-मानपुर को नीति आयोग द्वारा पुरस्कृत होने पर बधाई दी गई. बीजापुर जिले में मलेरिया उन्मूलन के कार्य को भी सराहा गया.

    स्व-सहायता समूहों की पहल की तारीफ

    मुख्यमंत्री ने रेडी टू ईट योजना को लेकर कहा कि जहां स्व-सहायता समूहों को जिम्मेदारी दी गई है, वहां परिणाम बेहतर दिखे हैं. उन्होंने दंतेवाड़ा और रायगढ़ जिलों के कलेक्टरों की सराहना की, वहीं अन्य जिलों को तेजी से इस मॉडल को अपनाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि बच्चों के पोषण में भी अहम भूमिका निभा रही है.

    धान खरीदी पर मुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी, और इसमें किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि धान खरीदी में लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई सीधे कलेक्टर पर होगी, किसी परोक्ष जवाबदेही नहीं. जांजगीर जिले में किसानों के पंजीयन की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पंजीयन कार्य तुरंत पूर्ण करने के निर्देश दिए.

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों बस्तर और कोंडागांव के कलेक्टरों को आगाह किया. उन्होंने कहा कि अगले एक माह में सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए. विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों के लिए शिविर लगाकर पंजीयन की प्रक्रिया आसान बनाई जाए.

    कोरबा बना सूर्य घर मॉडल जिला

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कोरबा जिले की कॉन्फ्रेंस में जमकर सराहना हुई. कलेक्टर ने बताया कि जिले के बैगा और कोरवा जनजाति बहुल क्षेत्रों में डीएमएफ फंड से योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा का यह नवाचार अन्य जिलों के लिए रोल मॉडल साबित हो सकता है.

    जनकल्याण योजनाओं का असर ज़मीन पर दिखना चाहिए

    कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक मूल्यांकन तभी होगा, जब उसका प्रभाव आम नागरिकों के जीवन में दिखाई दे. उन्होंने कहा पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही हमारी प्राथमिक शर्तें हैं. मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों से अपेक्षा की कि वे योजनाओं की नियमित समीक्षा करें, मैदानी स्तर पर निगरानी बढ़ाएं और जनहित में परिणाममुखी दृष्टिकोण अपनाएं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.