Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर: श्रीमती शामपति ने योजना की राशि से शुरू किया बकरी पालन, परिवार की स्थिति में आया सुधार…..
    छत्तीसगढ़

    महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर: श्रीमती शामपति ने योजना की राशि से शुरू किया बकरी पालन, परिवार की स्थिति में आया सुधार…..

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर: श्रीमती शामपति ने योजना की राशि से शुरू किया बकरी पालन, परिवार की स्थिति में आया सुधार…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना आज प्रदेशभर की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में यह योजना महिलाओं को स्वावलंबन और सम्मान की नई राह दिखा रही है। श्रीमती शामपति ने इस योजना की राशि से शुरू की बकरी पालन, जिससे परिवार की स्थिति में आया सुधार आया ।

    बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम पतरापारा निवासी श्रीमती शामपति इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हैं। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है। इस राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने बकरी पालन का कार्य प्रारंभ किया, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

    श्रीमती शामपति ने बकरियों के लिए हवादार और स्वच्छ बाड़ा बनवाया, चारा, पानी और स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था की। पशु चिकित्सकों की सलाह से उन्होंने बकरियों का नियमित टीकाकरण और उपचार भी सुनिश्चित किया। उनके बकरी पालन ने अब परिवार के लिए स्थायी आय का स्रोत तैयार कर दिया है। वे बताती हैं महतारी वंदन योजना की राशि एक हजार रुपये शहर में कम लग सकती हैं, लेकिन हमारे लिए यह बहुत बड़ी सहायता है। इसी राशि से मैंने बकरी पालन शुरू की और आज हमारा जीवन पहले से बेहतर स्थिति में है। श्रीमती शामपति की सफलता से प्रेरित होकर गांव की अन्य महिलाएं भी बकरी पालन, सब्जी उत्पादन और छोटे व्यवसायों की ओर अग्रसर हो रही हैं। अब महिलाएं परिवार की आर्थिक रीढ़ बन रही हैं, जिससे ग्रामीण समाज में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।

    श्रीमती शामपति ने योजना की राशि से शुरू किया बकरी पालन, परिवार की स्थिति में आया सुधार

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना का उद्देश्य हर महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में लाखों महिलाओं को इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे महिलाएं अपनी आजीविका सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठा रही हैं।

    बलरामपुर जैसे आदिवासी बहुल जिलों में यह योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम बन गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में महतारी वंदन योजना ने साबित किया है कि छोटी-सी आर्थिक सहायता भी यदि सही दिशा में दी जाए, तो समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’….

    June 2, 2026

    ’मुस्कान समूह की महिलाओं ने बोटिंग से बदली अपनी तकदीर’, ’पिलखा जलाशय बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल, बोटिंग गतिविधि से अब तक अर्जित की 74 हजार रुपये की आय’…..

    June 2, 2026

    बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा….

    June 2, 2026

    मुंगेली में उर्वरकों का भरपूर भंडारण, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद…..

    June 2, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    June 2, 2026

    ’सीएम हेल्पलाइन (1076) के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न’….

    June 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Nitin Nabin: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई टीम में उत्तराखंड के चेहरे हो सकते हैं शामिल, दौरे के बाद बदलाव

    June 2, 2026

    चारधाम यात्रा की एसओपी और सख्त होगी: सीएम धामी ने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर बड़ा दांव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए 191 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कहां खर्च की जाएगी राशि….

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर बड़ा दांव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए 191 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कहां खर्च की जाएगी राशि….

    June 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.