Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित…
    छत्तीसगढ़

    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित…

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: वाणिज्य,  उद्योग, श्रम,  आबकारी एवं सार्वजिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज सोमवार को कोरबा स्थित कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं नवाचारी शिक्षकों को पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह,  नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर , निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, डीईओ श्री टी पी उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा  विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    कोरबा जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत्त एवं नवाचारी शिक्षको का किया गया सम्मान

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान हम सभी के लिए गौरव का विषय है, हमारी संस्कृति में शिक्षक का दर्जा भगवान से ऊपर है।

    शिक्षक बेहतर समाज का निर्माण में अहम भूमिका निभाते है, बच्चों को सच्चाई का मार्ग दिखाकर कर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाते है। आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक जैसे बड़े से बड़े पद पर प्रतिष्ठित अधिकारियों का भी भविष्य किसी शिक्षक द्वारा ही तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत 2047 की संकल्पना तभी साकार होगी जब देश का हर बच्चा शिक्षित हो, देश की तरक्की में अपना योगदान दें, अच्छे नागरिक होने के सारे कर्तव्यों का पालन करें।

    कोरबा जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत्त एवं नवाचारी शिक्षको का किया गया सम्मान

    श्री देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सतत प्रयास जारी है। जिले में डीएमएफ से शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए है। मद से जिले के सभी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में सबेरे पौष्टिक नास्ता वितरण किया जा रहा है, शिक्षकों की आवश्यकता वाले शालाओं में मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति, पहाड़ी कोरवा व बिरहोर वर्ग के शिक्षित युवाओं को अतिथि शिक्षक व भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। अनेक स्थानों में नए शाला भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है एवं मेधावी छात्रों को निःशुल्क नीट जेईई की तैयारी भी डीएमएफ से की गई है।

    महापौर श्रीमती राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही मानव जीवन  में शिक्षकों की भूमिका की जानकारी देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

    कोरबा जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत्त एवं नवाचारी शिक्षको का किया गया सम्मान

    कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्याे हेतु सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया  गया। सम्मान के क्रम में राज्यपाल द्वारा सम्मानित हुए शिक्षक डॉ फरहाना अली, डॉ सुशील तिवारी, श्री शिवराज शर्मा, डॉ धरम लहरे, डॉ गीता देव हिमधर, डॉ जगन्नाथ हिमधर, श्री कामता जायसवाल, श्री राकेश टण्डन,  श्री गौरव शर्मा, श्री वीरभर्द सिंह पैंकरा, श्री नोहर चन्द्रा, श्री गोकुल प्रसाद मार्बल, श्रीमती वसुंधरा कुर्रे, श्री भूपेंद्र सिंह राठौर, श्रीमती मधुलिका दुबे, श्रीमती प्रिया दुबे, श्री सर्वेश सोनी,  श्री मुकुंद केशव उपाध्याय, श्रीमती  कौशिल्या खुराना एवं  श्री जितेंद्र कुमार साहू शील्ड व प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जीके के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राजेश्वर प्रसाद कश्यप, श्री शिवनारायण पात्रे, श्री जमुना सिंह कंवर, श्री रमन लाल बंजारे,  श्री भरत लाल नेटी, श्री पन्नालाल साहू,  श्री ज्वाला प्रसाद कौशले, श्रीमती कल्याणी शुक्ला, श्री संत राम कंवर, श्री अशोक उपाध्याय, श्री छत्रपाल शांडिल्य , श्री नोहर सिंह राज, श्री संग्राम सिंह राज, श्रीमती कमला भाटिया, श्री अनूप कुमार कौशिक,  नवाचारी शिक्षक अंतर्गत श्री जगजीवन केवर्त, श्री लोकनाथ सेन, कुमारी मंजू लता प्रधान, श्री महेंद्र कश्यप, श्री ललित कुमार यादव, श्रीमती प्रिया दुबे, श्री अश्विनी चौहान, श्री अशोक राठिया, श्री ईश्वर पड़वार, सुश्री योगिता साहू, श्री रूपेश कुमार कश्यप, श्रीमती माया साहू, श्री नवीन कुमार  खोब्रागढ़े एवं श्रीमती कुसुमलता साहू सम्मानित हुए।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026

    बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

    April 14, 2026

    जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..

    April 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.