Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी स्टेडियम में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा, दिया सफलता का मंत्र…
    छत्तीसगढ़

    सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी स्टेडियम में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा, दिया सफलता का मंत्र…

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी स्टेडियम में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा, दिया सफलता का मंत्र…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: सेवा पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित रंगारंग चित्रकला प्रतियोगिता बच्चों की रचनात्मकता और ऊर्जा से जीवंत हो उठी। स्कूली बच्चों ने विकसित भारत, ऑपरेशन सिन्दूर, महिला सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत, मेक इन इंडिया जैसे राष्ट्रीय और सामाजिक संदेशों पर शानदार पेंटिंग्स बनाईं। कई बच्चों ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन से प्रेरित रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

    सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी स्टेडियम में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता

    इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और समारोह को संबोधित किया। श्री अग्रवाल ने न केवल बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया बल्कि स्वयं भी पेंटिंग ब्रश उठाकर एक प्रतीकात्मक चित्र बनाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उनके विचार सुने और कहा कि “चित्रकला केवल कला नहीं, बल्कि विचार और संस्कारों का आईना है। आप अपनी रचनाओं में समाज का भविष्य और देश का सपना साकार करते हैं।”

    सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी स्टेडियम में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता

    श्री अग्रवाल ने बच्चों से उनके विषयों पर चर्चा करते हुए विकासशील भारत, महिला सशक्तिकरण और वोकल फॉर लोकल जैसे मुद्दों पर उनके दृष्टिकोण जाने। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे पढ़ाई के साथ कला को कैसे संतुलित करते हैं और कला से समाज को बेहतर दिशा देने की प्रेरणा कहाँ से पाते हैं। इस संवाद ने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं। पेंटिंग्स में व्यक्त किए गए विचार बताते हैं कि नई पीढ़ी न केवल जागरूक है बल्कि देश के सुनहरे भविष्य की जिम्मेदारी भी उठाने को तैयार है।

    सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी स्टेडियम में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता

    कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कैनवास पर बच्चों की कल्पनाशीलता और संदेशवाहक चित्रों की प्रशंसा की तथा शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों की कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए बधाई दी। समापन अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए कहा कि आने वाले समय में ये नन्हें कलाकार अंबिकापुर और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026

    सेवा की कहानी : लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी….

    October 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन….

    October 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.