Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बना हेमंत कुमार पाण्डेय….
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बना हेमंत कुमार पाण्डेय….

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बना हेमंत कुमार पाण्डेय….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना का लाभ आज शहरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि  दूरस्थ वनांचल तक भी पहुंच रही है। यह योजना अब जिले के सुदूर ग्रामीण परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज अनेक परिवारों के लिए नई रोशनी और उम्मीद लेकर आई है। इसी कड़ी में राजनांदगांव के सहदेव नगर निवासी श्री हेमंत कुमार पाण्डेय ने इस योजना का लाभ उठाकर न केवल अपने घर का बिजली बिल शून्य कर दिया है, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर आत्मनिर्भरता की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

     छत पर स्थापित किए गए सोलर प्लांट

    श्री पाण्डेय ने नवम्बर 2024 में अपने घर की छत पर 3-3 किलोवाट क्षमता के दो सोलर पैनल स्थापित किए। लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये लागत वाले इस प्रोजेक्ट में उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये प्रति यूनिट, कुल 1 लाख 56 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई। साथ ही राज्य शासन से 30-30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी। इस प्रकार कुल 2 लाख 16 हजार रुपये की मदद से उनकी वास्तविक लागत लगभग आधी हो जाएगी।

     बिजली बिल शून्य, अतिरिक्त यूनिट ग्रीड में जमा
    पहले श्री पाण्डेय का बिजली बिल हर महीने 1200 से 1500 रुपये और गर्मियों में 2000 रुपये से अधिक आता था। लेकिन सोलर पैनल लगाने के बाद नवम्बर 2024 से अब तक उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य है। इतना ही नहीं वे अब तक 1720 एवं 1918 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रीड में जमा कर चुके हैं, जिसे जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है।

     पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढते कदम

    श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल आम नागरिकों के लिए उपयोगी है, बल्कि इससे आर्थिक बचत और पर्यावरण दोनों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन जैसे कोयला, पेट्रोल और डीजल सीमित हैं, जबकि सौर ऊर्जा असीमित और स्वच्छ है। अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ेंगे तो देश बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकेगा और पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा।

     प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार

    श्री हेमंत कुमार पाण्डेय ने इस योजना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर पैसे की बचत करें और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दें।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह……

    September 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.