Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सौर ऊर्जा से घर-घर उजाला, गंगापुर निवासी बने ‘बिजली उत्पादक’…
    छत्तीसगढ़

    सौर ऊर्जा से घर-घर उजाला, गंगापुर निवासी बने ‘बिजली उत्पादक’…

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सौर ऊर्जा से घर-घर उजाला, गंगापुर निवासी बने ‘बिजली उत्पादक’…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने आम उपभोक्ताओं को न सिर्फ बिजली बिल की चिंता से मुक्त किया है, बल्कि उन्हें “बिजली उत्पादक” बनाने का अवसर भी दिया है। इस योजना का लाभ उठाकर सरगुजा जिले के गंगापुर निवासी श्री अशोक कुमार ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है।

    एक लाख 8 हजार की मिल रही सब्सिडी

    श्री कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में यह संयंत्र प्रतिदिन 21 यूनिट तक बिजली का उत्पादन करता है, जबकि बादलों के मौसम में भी 15 यूनिट से अधिक बिजली देता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपए तथा राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपए, कुल मिलाकर 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हो रही है। ग्रामीण बैंक से वित्तीय सहयोग लेकर लगाए गए इस संयंत्र से उनका बिजली बिल माइनस हो गया है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सोलर रूफटॉप से न सिर्फ बिजली बिल से छुटकारा मिला है, बल्कि ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा मिल रहा है। अतिरिक्त बिजली को हम ग्रिड को बेच सकते हैं। यह योजना वास्तव में जनता के लिए राहतकारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर इस योजना का लाभ उठाएं और बिजली बिल की चिंता से मुक्त होकर स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाएं।

    ऑनलाईन प्रक्रिया से पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना हेतु कर सकते हैं आवेदन

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को किसी जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता। पूरा आवेदन और स्थापना की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी संभव है। उपभोक्ता स्वयं  https://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। वेंडर का चयन भी उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या बिजली कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं

    हरित ऊर्जा से समृद्ध होगा भविष्य

    पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से एक ओर आम नागरिकों को आर्थिक लाभ हो रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से हरित भविष्य की राह भी प्रशस्त हो रही है। यह योजना गांव-गांव और शहर-शहर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..

    July 13, 2026

    पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….

    July 13, 2026

    वर्षों का इंतजार खत्म: सीएम हेल्पलाइन से मिली पहचान, जिला प्रशासन की पहल से बना राम साहू का आधार कार्ड….

    July 13, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल, दो दिव्यांग हितग्राहियों को मिली बैटरी चालित ट्राइसायकल, आवागमन हुआ आसान और आत्मनिर्भरता को मिला बल…..

    July 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, CM धामी ने करोड़ों की धनराशि को दी मंजूरी….

    July 13, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, CM धामी ने करोड़ों की धनराशि को दी मंजूरी….

    July 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.