Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»चलती ट्रेन में ITBP जवानों की सर्विस रिवॉल्वर चोरी, GRP ने दबोचा शातिर चोर
    छत्तीसगढ़

    चलती ट्रेन में ITBP जवानों की सर्विस रिवॉल्वर चोरी, GRP ने दबोचा शातिर चोर

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चलती ट्रेन में ITBP जवानों की सर्विस रिवॉल्वर चोरी, GRP ने दबोचा शातिर चोर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    चलती ट्रेन में सेना के जवान से हथियार चुराने वाले चोर को जीआरपी ने दबोच लिया है। बदमाश ने हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस के जनरल कोच में मंगलवार को इंडियन तिब्बत पुलिस के एएसआई और हेड कांस्टेबल की सर्विस रिवाल्वर, चार मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस के चोरी कर ली थी। मामले में रायपुर जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा ने राजफाश किया है। जीआरपी ने इस मामले में आरोपी रंजीत मरकाम को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो रिवाल्वर,चार मैगजीन और 24 ज़िंदा कारतूस जब्त किया है।

    जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा ने बताया कि आईटीबीपी के एएसआई वायपी. ओझा, हेड कांस्टेबल (टेलीकाम) जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल बुद्ध देव मलिक हटिया से दुर्ग जा रहे थे। रात तीन बजे ट्रेन चांपा स्टेशन पर पहुंची तब वे सो गए। सुबह 5.50 बजे भाटापारा स्टेशन पर उनकी नींद खुली तो बैग गायब था। ओझा ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद चांपा से लेकर भाटापारा तक फुटेज खंगाले गए।
     
    रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने बिलासपुर स्टेशन का सीसीटीवी भी खंगाला, जिसमें जीआरपी को अहम सुराग मिला। जांच के दौरान बिलासलपुर रेलवे स्टेशन चौक से तितली चौक के बीच झाड़ियों में शिकायतकर्ता के दस्तावेज और कपड़े बरामद हुए। पिस्टल रखा पिट्टू बैग चोरी करने वाला चोर बेहद शातिर निकला।

    पुलिस को झांसा देने की कोशिश
    चोर ने पुलिस और जीआऱपी को गुमराह करने के लिए दो अलग-अलग जगह कपड़े और दस्तावेज फेंके। पहली बार सामान जीआरपी दफ्तर के पीछे मिला, जबकि दूसरी बार कोच रेस्टोरेंट के पास। जांच के दौरान जीआरपी यहां भी गुमराह हो गई, क्योंकि यहां से तीन रास्ते निकलते हैं, जिससे अफसर असमंजस में थे कि चोर आखिर किस दिशा में गया, लेकिन चोर की ये चालाकी जीआरपी के सामने ज्यादा दिनों तक चली नहीं और अब वह जीआरपी की गिरफ्त में है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नगरासू गुरुद्वारा विवाद: सीएम धामी बोले-ऐसा कोई कृत्य स्वीकार नहीं जिससे धर्म व आस्था को ठेस पहुंचे

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: संत समाज राष्ट्र चेतना का आधार, उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: सीएम धामी…..

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: संत समाज राष्ट्र चेतना का आधार, उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: सीएम धामी…..

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम-हेमकुंट यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, अफवाहों से बचने की मुख्यमंत्री धामी ने की अपील…

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम-हेमकुंट यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, अफवाहों से बचने की मुख्यमंत्री धामी ने की अपील…

    June 23, 2026

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

    June 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नगरासू गुरुद्वारा विवाद: सीएम धामी बोले-ऐसा कोई कृत्य स्वीकार नहीं जिससे धर्म व आस्था को ठेस पहुंचे

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: संत समाज राष्ट्र चेतना का आधार, उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: सीएम धामी…..

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: संत समाज राष्ट्र चेतना का आधार, उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: सीएम धामी…..

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम-हेमकुंट यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, अफवाहों से बचने की मुख्यमंत्री धामी ने की अपील…

    June 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.