Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रजत जयंती महोत्सव 2025: बेलबहरा प्रक्षेत्र में जिपं सदस्य रामजीत लकड़ा के हाथों कृषकों को मिला मत्स्य बीज
    छत्तीसगढ़

    रजत जयंती महोत्सव 2025: बेलबहरा प्रक्षेत्र में जिपं सदस्य रामजीत लकड़ा के हाथों कृषकों को मिला मत्स्य बीज

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रजत जयंती महोत्सव 2025: बेलबहरा प्रक्षेत्र में जिपं सदस्य रामजीत लकड़ा के हाथों कृषकों को मिला मत्स्य बीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मनरेगा डबरियों से बढ़ेगी आय और पोषण, 2000 नग कार्प मछली बीज मुफ्त प्रदान

    एमसीबी

    रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर जिले में मनरेगा अंतर्गत निर्मित डबरियों को आय और पोषण का नया आधार बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां विकासखण्ड में मत्स्य पालकों को अनुदान स्वरूप प्रति डबरी 2000 नग मिश्रित मेजर कार्प मत्स्य बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बेलबहरा (वि.ख. मनेन्द्रगढ़), जनकपुर (वि.ख. भरतपुर) और आमाडांड (वि.ख. खड़गवां) के मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों से किसानों को बीज वितरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। प्रत्येक विकासखण्ड की 100-100 डबरियों को इस योजना में सम्मिलित किया गया है। सरकार की यह पहल न केवल मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी बल्कि ग्रामीण अंचल में पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। अब किसानों को मछली बीज खरीदने का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम आय वृद्धि के साथ-साथ कुपोषण दूर करने में भी कारगर सिद्ध होगा।

    इसी दिशा में मत्स्य बीज फिंगरलिंग संचय योजना भी लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान (इकाई लागत 4000 रुपये प्रति हेक्टेयर) पर मछली बीज वितरित किया जाएगा। इसका लाभ जिले के पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों, मछुआ समूहों के सदस्यों और व्यक्तिगत हितग्राहियों को मिलेगा। शर्त यह है कि उनके पास अपनी डबरी अथवा तालाब होना चाहिए या फिर उन्होंने शासकीय तालाब/जलाशय को दस वर्षीय लीज पर लिया हो। इस कड़ी में 27 अगस्त 2025 को मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के बेलबहरा स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री रामजीत लकड़ा (भगत बाबू) ने कृषकों को अनुदानित मत्स्य बीज प्रदान किया। कार्यक्रम में सहायक संचालक मछली पालन श्री ओ.पी. मंडावी भी उपस्थित रहे। ग्राम बंजी, बुन्देली, पाराडोल, भौंता, नारायणपुर और छिपछिपी के कृषकों ने बीज प्राप्त किया और सरकार की इस पहल को आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: देवभूमि उद्यमिता योजना से मानसी कापड़ी ने रचा सफलता का नया अध्याय, CM धामी ने की सराहना…..

    June 17, 2026

    Uttarakhand News: देवभूमि उद्यमिता योजना से मानसी कापड़ी ने रचा सफलता का नया अध्याय, CM धामी ने की सराहना…..

    June 17, 2026

    Uttarakhand News: यमुना पुनर्जीवीकरण की दिशा में बड़ी पहल, किशाऊ बांध परियोजना पर 6 राज्यों में सहमति….

    June 17, 2026

    Uttarakhand News: यमुना पुनर्जीवीकरण की दिशा में बड़ी पहल, किशाऊ बांध परियोजना पर 6 राज्यों में सहमति….

    June 17, 2026

    धान का उचित मूल्य मिलने पर बालोद के किसान ने बंजर भूमि को बनाया उपजाऊ, खेती का बढ़ाया रकबा…..

    June 17, 2026

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने किया पौधारोपण……

    June 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: देवभूमि उद्यमिता योजना से मानसी कापड़ी ने रचा सफलता का नया अध्याय, CM धामी ने की सराहना…..

    June 17, 2026

    Uttarakhand News: देवभूमि उद्यमिता योजना से मानसी कापड़ी ने रचा सफलता का नया अध्याय, CM धामी ने की सराहना…..

    June 17, 2026

    Uttarakhand News: यमुना पुनर्जीवीकरण की दिशा में बड़ी पहल, किशाऊ बांध परियोजना पर 6 राज्यों में सहमति….

    June 17, 2026

    Uttarakhand News: यमुना पुनर्जीवीकरण की दिशा में बड़ी पहल, किशाऊ बांध परियोजना पर 6 राज्यों में सहमति….

    June 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.