Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड टीम में गेंदबाज की वापसी, 9वीं बार टूर्नामेंट खेलेंगे 2 खिलाड़ी
    खेल

    Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड टीम में गेंदबाज की वापसी, 9वीं बार टूर्नामेंट खेलेंगे 2 खिलाड़ी

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड टीम में गेंदबाज की वापसी, 9वीं बार टूर्नामेंट खेलेंगे 2 खिलाड़ी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Women’s T-20 World Cup 2024 के लिए न्यूजीलैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है. टीम के 15 खिलाड़ियों को देखकर साफ पता चलता है कि न्यूजीलैंड ने जोश से ज्यादा अनुभव को तरजीह दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि 15 खिलाड़ियों में सिर्फ एक ही खिलाड़ी ऐसी है, जिसके पास T-20 वर्ल्ड कप खेलने का पुराना अनुभव नहीं है. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज को छोड़कर बाकी सभी के पास पहले T-20 वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव रहा है. 6 महीने बाद रोजमैरी मायर की वापसी से टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिली है. वहीं 2 खिलाड़ी ऐसे हैं जो 9वीं बार Women’s T-20 World Cup में खेलते दिखेंगे.

    सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स का 9वां T-20 World Cup
    अक्टूबर में शुरू होने वाले Women’s T-20 World Cup 2024 में न्यूजीलैंड की टीम सोफी डिवाइन की कप्तानी में अपना दावा पेश करेगी. सोफी डिवाइन उन 2 खिलाड़ियों में एक हैं, जो अपने 9वें  Women’s T-20 World Cup 2024 में खेलती दिखेंगी. इनके अलावा दूसरी खिलाड़ी सूजी बेट्स हैं, जिनके लिए ये 9वां Women’s T-20 World Cup 2024 होगा. बतौर कप्तान सोफी डिवाइन के लिए ये आखिरी Women’s T-20 World Cup 2024 होगा. ऐसे में वो जरूर चाहेंगी कि कप्तानी करियर का अंत खिताबी जीत के साथ किया जाए.

    6 महीने बाद लौट रही ये गेंदबाज
    न्यूजीलैंड की टीम में जिस खिलाड़ी ने 6 महीने बाद वापसी की है, वो रोजमैरी मायर हैं. रोजमैरी को इस साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू T-20 सीरीज में बैक इंजरी हो गई थी. उसके बाद से वो टीम के साथ नहीं थीं. लेकिन, अब उनकी वापसी हो चुकी है. न्यूजीलैंड के पेस अटैक के लिए ये एक अच्छी खबर है क्योंकि इससे उसकी तेज गेंदबाजी की ताकत बढ़ी है. रोजमैरी ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 24 T-2Oखेले हैं, जिसमें उन्होंने 18 विकेट चटकाए हैं. रोजमैरी ने भारत के खिलाफ अपना T-20 डेब्यू किया था.

    टीम की ताकत देखकर हेड कोच खुश
    न्यूजीलैंड ने इजी गेज को Women’s T-20 World Cup 2024 के लिए अपना विकेटकीपर चुना है. इजी गेज अपनी टीम की एकमात्र ऐसी खिलाड़ी है, जिनके पास  Women’s T-20 World Cup में खेलने का अनुभव नहीं है. अपनी टीम की कॉम्बिनेशन और ताकत देखकर हेड कोच बेन सॉयर काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि मुझे बड़ी खुशी हो रही है ये बताते हुए कि हमने अपनी बेस्ट 15 चुनी है, जो किसी भी कंडीशन में मैच खेलने और जीतने का दमखम रखती है.

    4 अक्टूबर को भारत से न्यूजीलैंड का पहला मैच
    Women’s T-20 World Cup 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होना है. उससे पहले न्यूजीलैंड 29 सितंबर को अपना पहला वॉर्म अप मैच साउथ अफ्रीका से जबकि 1 अक्टूबर को दूसरा वॉर्म अप मैच इंग्लैंड से खेलेगी. इसके बाद 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड अपना पहला मैच भारत के खिलाफ खेलेगी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन….

    August 31, 2026

    महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया का संबल, बहनों की खुशहाली-महतारी वंदन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं…..

    August 31, 2026

    जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले में खेल अधोसंरचना को मिलेगा नया आयाम…

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.