Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
    छत्तीसगढ़

    केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली से वर्चुअली आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्यों की राज्यवार समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री आर. एक्का और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय के साथ बैठक में शामिल हुए।

    केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने बैठक में शहरी स्वच्छता के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में लक्षित स्वच्छता इकाईयों (Cleanliness Target Units) के चिन्हांकन एवं निराकरण को वर्षभर की गतिविधि के रूप में लागू करने तथा इस साल (2025) के ‘स्वच्छता ही सेवा’ (SHS) अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में स्वच्छ शहर जोड़ी (SHJ) के संचालनात्मक दिशा-निर्देशों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

    केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्यों की समीक्षा की

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में स्वच्छता के प्रति छत्तीसगढ़ की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में नगरीय विकास एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने राज्य सरकार ने व्यापक रणनीति तैयार की है, जिसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

    श्री साव ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था और स्वच्छता सेवाओं के डिजिटलीकरण जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने राज्य के प्रमुख शहरी निकायों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और जनसहभागिता आधारित कार्यक्रमों की भी जानकारी साझा की। श्री साव ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में नगरीय जीवन को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने लगातार काम किए जा रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’….

    June 2, 2026

    ’मुस्कान समूह की महिलाओं ने बोटिंग से बदली अपनी तकदीर’, ’पिलखा जलाशय बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल, बोटिंग गतिविधि से अब तक अर्जित की 74 हजार रुपये की आय’…..

    June 2, 2026

    बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा….

    June 2, 2026

    मुंगेली में उर्वरकों का भरपूर भंडारण, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद…..

    June 2, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    June 2, 2026

    ’सीएम हेल्पलाइन (1076) के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न’….

    June 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Nitin Nabin: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई टीम में उत्तराखंड के चेहरे हो सकते हैं शामिल, दौरे के बाद बदलाव

    June 2, 2026

    चारधाम यात्रा की एसओपी और सख्त होगी: सीएम धामी ने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर बड़ा दांव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए 191 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कहां खर्च की जाएगी राशि….

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर बड़ा दांव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए 191 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कहां खर्च की जाएगी राशि….

    June 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.