Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में किसान ने खाया जहर, तालाब पर अतिक्रमण के कारण खेतों में भर जाता है पानी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में किसान ने खाया जहर, तालाब पर अतिक्रमण के कारण खेतों में भर जाता है पानी

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हापुड़.

    बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छतनौरा में गांव का पानी खेतों में जाने से परेशान युवा किसान मोहित (27) पुत्र वीर ङ्क्षसह ने जहर खा लिया। किसान पिछले नौ महीने से प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगा रहा था। नौ सितंबर को भी परिवार संग आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

    ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी मोहित पुत्र वीर सिंह की गांव से सटी हुई ही पांच बीघा कृषि भूमि है। इस भूमि के बराबर में ही 380 वर्ग मीटर तालाब के लिए सरकारी भूमि है, जिस पर अन्य ग्रामीणों का कब्जा है और यहां गड्ढा खोदकर छोटा तालाब बनाया जाना है। यहां गड्ढा न होने के कारण करीब आधे गांव का गंदा पानी किसान मोहित के खेत में जा रहा था। जिससे उसके खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही थी। पिछले नौ माह में वह कई बार जमीन को कब्जा मुक्त कराने और उसके खेत में जा रहे पानी को रुकाने की मांग कर रहा था। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सात सितंबर को भी पीडि़त ने एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी, जिसमें उसने कहा था कि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह परिवार के साथ कलक्ट्रेट पर आत्मदाह करेगा। लेकिन इस शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया गया। जिससे आहत होकर किसान ने सोमवार दोपहर बाद अपने घर पर खेतों में डालने वाला कीटनाशक पी लिया। हालत गंभीर होने पर उसे सिखैड़ा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है।

    नहीं हुआ समस्या का समाधान —
    ग्रामीणों का कहना है कि पीडि़त की शिकायत के बाद कई बार प्रशासनिक टीम मामले के निस्तारण के लिए गई जरूर, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव के कारण टीम द्वारा इस भूमि को कब्जामुक्त नहीं किया गया।

    एसडीएम हापुड़ से मामले की शिकायत की –
    पीडि़त ने एसडीएम हापुड़ से मामले की शिकायत की थी। आज उन्हें पैमाइश टीम को छतनौरा जाना था, लेकिन कलक्ट्रेट पर चल रहे धरने के कारण वे व्यस्त रहे। सोमवार शाम टीम को मौके पर भेजकर जमीन को जब्जामुक्त कराया जा रहा है।
    -संदीप कुमार, एडीएम।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति

    November 18, 2025

    मध्यप्रदेश में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में मॉल, बाजार और कारखानों में काम कर सकेंगी, दोगुनी सैलरी का आदेश जारी

    November 18, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.