Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी – जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में वर्चुअल क्विज ने बढ़ाया उत्साह…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी – जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में वर्चुअल क्विज ने बढ़ाया उत्साह…

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी – जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में वर्चुअल क्विज ने बढ़ाया उत्साह…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 20 अगस्त 2025/राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी में आज ज्ञान, इतिहास और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के छठवें दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने ‘खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान प्रतियोगिता‘ में हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ के भूगोल, इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से जुड़े सवालों के सही जवाब देकर पुरस्कार जीते।

    प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष, पुष्प, राष्ट्रीय उद्यान, जशपुर जिले के जलप्रपात, सरगुजा के खनिज, महासमुंद के सिरपुर की प्राचीन कला शैली और बस्तर क्राफ्ट जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए। संत कंवर राम विद्यालय की छात्रा परी मानिकपुरी ने पूरे 15 प्रश्नों के सही उत्तर देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

    दुर्ग से आईं श्रीमती पायल शर्मा (गूगल बॉय मास्टर रुद्र की माता) ने वर्चुअल रियलिटी गेम्स के जरिए प्रश्नों के उत्तर दिए और छत्तीसगढ़ के नक्शे पर सही स्थानों को चिह्नित कर अंक प्राप्त किए। रायपुर की श्रीमती गीता गुप्ता ने भी वर्चुअल रियलिटी गेम्स में हिस्सा लिया, उन्होंने कहा कि वर्चुअल अनुभवों से चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं, जिससे पढ़ाई और भी रोचक बनती है।

    प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए श्री जी.के. ताम्रकार ने इसे ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि यहां से हमें ऐसी ऐतिहासिक जानकारियां मिलती हैं जो सामान्य तौर पर उपलब्ध नहीं होतीं। इसी तरह श्री अखिलेश्वर तिवारी ने कहा कि यहां स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों के साथ-साथ राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी सरल ढंग से मिल रही है।

    आज मायाराम सुरजन कन्या विद्यालय, संत कंवर राम विद्यालय, भारत स्काउट गाइड, प्रो. जे. एन. पांडे विद्यालय और अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा से परिचित हुए।

    गौरतलब है कि यह प्रदर्शनी न केवल वीर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और दुर्लभ दस्तावेजों को प्रदर्शित कर रही है, बल्कि आजादी की लड़ाई के दौरान छत्तीसगढ़ की सक्रिय भूमिका को भी उजागर कर रही है। इसके साथ ही, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों की झलक भी यहां देखने को मिल रही है। प्रदर्शनी का आयोजन 15 अगस्त से किया गया रहा है, गुरुवार 21 अगस्त कल तक सुबह 10ः30 बजे से रात 8ः00 बजे तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी: किराए के मकान की चिंता हुई दूर, हाउसिंग बोर्ड ने साकार किया स्मिता श्रीवास्तव के अपने घर का सपना….

    October 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात…..

    October 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो

    October 16, 2026

    सेना से रिटायर होने वाले उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी

    October 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के 1474 पद बढ़ेंगे, कुल संख्या होगी 2000

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.