Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सीएम साय ने सायबर सतर्कता रथ को किया रवाना, लोगों से ऑनलाइन ठगी से बचने की अपील
    छत्तीसगढ़

    सीएम साय ने सायबर सतर्कता रथ को किया रवाना, लोगों से ऑनलाइन ठगी से बचने की अपील

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम साय ने सायबर सतर्कता रथ को किया रवाना, लोगों से ऑनलाइन ठगी से बचने की अपील
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज शनिवार को आयोजित फ्लैगिंग ऑफ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने SBI साइबर सतर्कता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह कार्यक्रम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “आज SBI और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से साइबर सतर्कता रथ का फ्लैग ऑफ किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है और आज एक और नई कड़ी जुड़ रही है.”

    मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि तकनीक ने मानव जीवन को आसान और सहज बनाया है. डिजिटल लेन-देन तेज और सुविधाजनक हुए हैं, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी से लोग साइबर धोखाधड़ी से बच सकते हैं.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जागरूकता अभियान लोगों में साइबर सुरक्षा की समझ बढ़ाने का एक प्रभावी प्रयास है. इसके अंतर्गत ऑडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नाटक के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी. साय ने  कहा कि प्रदेश में 29 ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां साइबर ठगी के मामले अधिक होते हैं और इस रथ का विशेष फोकस उन स्थानों पर रहेगा.

    मुख्यमंत्री साय ने लोगों से अपील की कि वे अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी किसी से साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें. उन्होंने कहा कि साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं. ज़रा सी लापरवाही मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है. हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग जागरूक हों और साइबर अपराध से स्वयं को सुरक्षित रखें.

    उल्लेखनीय है कि डिजिटल माध्यम से हो रही धोखाधड़ी और अनाधिकृत लेन-देन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने “हर भारतीय का बैंकर” होने के नाते राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान 15 अगस्त से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा. यह रथ प्रदेश के सभी 33 जिलों में जाएगा और नाचा दल व नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को साइबर ठगी के तरीकों और इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी देगा.

    भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती है. इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम राकेश सिन्हा, एजीएम दीपक कुमार सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 18, 2026

    शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य

    October 17, 2026

    शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य

    October 17, 2026

    उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ

    October 17, 2026

    उत्तराखंड के लोक कलाकारों का मानदेय तीन गुना से अधिक बढ़ाने की तैयारी, 3000 रुपये प्रतिदिन मिल सकते हैं

    October 17, 2026

    अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 18, 2026

    शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य

    October 17, 2026

    शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य

    October 17, 2026

    उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ

    October 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.