Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»हवाई और रेल सेवाएं बंद, बस्तर का पर्यटन और रोजगार ठप
    छत्तीसगढ़

    हवाई और रेल सेवाएं बंद, बस्तर का पर्यटन और रोजगार ठप

    News DeskBy News DeskJuly 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हवाई और रेल सेवाएं बंद, बस्तर का पर्यटन और रोजगार ठप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    बस्तर में हवाई और रेल सेवाएं दोनों बंद पड़ी है। ऐसे में न सिर्फ आम लोगों की यात्रा मुश्किल हो गई है, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बारिश का मौसम, दशहरे का समय और पर्यटकों की आमद का अवसर, लेकिन बस्तर अब सिर्फ सड़क मार्ग के सहारे है।

    फिलहाल बस्तर न हवाई रास्ते से जुड़ा है, न रेल से। हवाई सेवा तो पहले ही ठप थी, अब रेल सेवा भी अस्थाई रूप से 28 दिनों से बंद है। ऐसे में बस्तर के लोगों को राजधानी रायपुर या अन्य शहरों से जुड़ने के लिए केवल सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है, जो बारिश के इन दिनों में और भी खतरनाक और महंगा हो चला है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वक्त बस्तर की खूबसूरत वादियां, झरने और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा देखने देशभर से पर्यटक यहां आते हैं, लेकिन रेल और हवाई सेवा दोनों बंद होने से इसका सीधा असर होटल व्यवसायी, दुकानदार, गाइड और ट्रांसपोर्ट वाले पर पड़ रहा है, जो पर्यटन से जुड़कर जीवन यापन करते हैं।

    होटल संचालकों का कहना है कि हमारा सारा व्यापार पर्यटकों पर ही निर्भर है। बस्तर दशहरा का समय हमारे लिए साल का सबसे बड़ा सीजन होता है, जब बाहर से लोग आते हैं, खरीदारी करते हैं, होटल-लॉज भर जाते हैं, स्ट्रीट मार्केट्स में रौनक होती है, लेकिन इस बार हवाई और रेल सेवा बंद है, अब कोई आएगा कैसे? बसों का किराया भी बहुत बढ़ गया है। इससे हमारा व्यापार ठप पड़ गया है। सरकार को चाहिए कि कम से कम इस सीजन में ये सेवाएं बहाल करे नहीं तो हम लोग बहुत बड़े नुकसान में चले जाएंगे।

    सरकार को गरीबों के रोजगार की चिंता नहीं : कांग्रेस
    ऐसे में कांग्रेस भी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य का आरोप है कि सरकार की उदासीनता की वजह से बस्तर के हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है। बस्तर में पर्यटन उद्योग हजारों लोगों के लिए रोजगार का साधन है। हर साल दशहरे के समय लाखों सैलानी यहां पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काम मिलता है, लेकिन जब रेल और हवाई सेवा दोनों बंद हो जाती है तो ये सरकार की नाकामी साफ दिखती है। हमने कई बार प्रशासन और सरकार से मांग की, ज्ञापन सौंपा, धरना भी किया, लेकिन सरकार की नींद नहीं खुल रही। इससे साफ है कि सरकार को गरीबों के रोजगार की चिंता नहीं है। ये बातें मंचों पर तो अच्छी लगती है कि बस्तर अब नक्सल मुक्त है, लेकिन अगर वाकई ऐसा होता तो आज ये सेवाएं ठप क्यों होतीं? सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है, जमीनी हकीकत से उसका कोई लेना-देना नहीं।

    जल्द बहाल की जाएगी हवाई और रेल सेवा : सांसद महेश कश्यप
    इस मामले में बस्तर सांसद महेश कश्यप अपनी सफाई दे रही है। बस्तर सांसद का कहना है कि रेल सेवा भूस्खलन के कारण रोकी गई है। यात्रियों की सुरक्षा के बाद ही उसे बहाल किया जाएगा। वहीं हवाई सेवा को लेकर भी सरकार प्रयासरत है। रेल सेवा अस्थाई रूप से भूस्खलन के कारण रोकी गई है, जो सुरक्षा के लिहाज से जरूरी था। हम लगातार रेलवे विभाग के संपर्क में हैं और जल्द ट्रैक को ठीक कर सेवा बहाल करने की दिशा में काम हो रहा है। जहां तक हवाई सेवा का सवाल है, इसके लिए भी नागरिक उड्डयन मंत्रालय से बात हो रही है। हमारी कोशिश है कि दशहरे से पहले सारी सेवाएं बहाल हों, ताकि देश और दुनिया से पर्यटक यहां पहुंच सकें और बस्तर का गौरवशाली दशहरा देख सकें। हम मानते हैं कि इससे लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन हमारी सरकार समाधान के साथ खड़ी है, सिर्फ बयानबाजी नहीं कर रही।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…..

    October 15, 2026

    कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू होगा हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान: मुख्य सचिव विकासशील….

    October 15, 2026

    स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…..

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.