Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मोबाईल फोन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    मोबाईल फोन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोबाईल फोन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मोबाईल फोन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
     
    05 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त

    थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत वण्डर किड्स प्ले स्कूल के पास दिये थे प्रार्थी के मोबाईल फोन स्नैचिंग की घटना को अंजाम।
     
    प्राथमिकी दर्ज होने के चंद घंटो के भीतर पकड़ा गया आरोपियों को।
    शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भी दिये थे फोन स्नैचिंग की घटना को अंजाम।
     
    आरोपियों के कब्जे से 05 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन भी किया गया है जप्त।

    जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,50,000/- रूपये।

    आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 131/25 धारा 304, 3(5) बी.एन.एस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

    एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
       
    रायपुर 

     प्रार्थी बसंत कुमार ओगरे ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 23.07.2025 को लगभग 11.30 बजे अपने पिरिचत से मिलने स्टेशन रोड रायपुर जा रहा था, कि देवेन्द्र नगर वण्डर किड्स प्ले स्कूल के पास पहुंचकर किनारे में खड़े होकर मोबाईल फोन से अपने भाई से बात कर रहा था उसी दौरान दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति प्रार्थी के पीछे से आये एवं प्रार्थी के हाथ से मोबाईल फोन को छीनकर चोरी कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 131/25 धारा 304, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  

        फोन स्नैचिंग की घटना को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार(भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपियों की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगो से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी. व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा घटना को अंजाम देने अज्ञात आरोपियों द्वारा जिस दोपहिया वाहन का उपयोग किया गया था उसके संबंध में भी पतासाजी करते हुए अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। 

        इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्योें द्वारा गुढ़ियारी निवासी रोहन क्षत्री की पतासाजी कर पकड़ा गया, प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी करन सोना के साथ मिलकर मोबाईल फोन स्नैचिंग की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। 

        फोन स्नैचिंग की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से भी 04 नग मोबाईल फोन स्नैचिंग करना बताया गया है।
     
        जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से 05 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। 

    गिरफ्तार आरोपी-
     
    01. रोहन क्षत्री पिता विशाल क्षत्री उम्र 18 साल निवासी खालबाड़ा पेट्रोल पंप के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर।
     
    02. करन सोना पिता दीगमन सोना उम्र 18 साल निवासी बी.एस.यू.पी कॉलोनी सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
     
            कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र एसैया थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, कलेश्वर कश्यप, महेन्द्र पाल साहू, राजकुमार देवांगन, विजय बंजारे तथा थाना देवेन्द्र नगर से उनि. देवेन्द्र बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026

    बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

    April 14, 2026

    जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..

    April 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.