Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बाल कल्याण परिषद की बैठक में बजट व संचालन संबंधी निर्णयों का अनुमोदन
    छत्तीसगढ़

    बाल कल्याण परिषद की बैठक में बजट व संचालन संबंधी निर्णयों का अनुमोदन

    News DeskBy News DeskJuly 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाल कल्याण परिषद की बैठक में बजट व संचालन संबंधी निर्णयों का अनुमोदन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी की बैठक परिषद कार्यालय में परिषद अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। बैठक में बच्चों से संबंधित विभिन्न योजनाओं, बजट अनुमोदन और संस्थागत विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

     

    बजट और संचालन संबंधी निर्णयों को मिली मंजूरी

    बैठक में परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह ने एजेंडा के अनुसार विषयों की क्रमवार चर्चा शुरू की। वित्तीय वर्ष 2024-25 के ऑडिट रिपोर्ट और 2025-26 के अनुमानित बजट को कार्यकारिणी से अनुमोदन प्राप्त हुआ। पूर्व की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों का भी अनुमोदन किया गया।

     

    बालगृह और दिव्यांग शिक्षा पर विशेष ध्यान

    वर्तमान में संचालित बालगृह (बालक एवं बालिका) माना कैम्प, बालिका गृह कोंडागांव, वाणी, वाचन, श्रवण एवं बहु प्रशिक्षण केंद्र और दिव्यांग बच्चों की प्री-प्रायमरी शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। खुला आश्रय गृह (ओपन शेल्टर होम) की प्रगति और उसकी भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई।

     

    भवन नवीनीकरण और सॉफ्टवेयर स्थापना को स्वीकृति

    बैठक में अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा की कि वे माना स्थित परिषद भवन के नवीनीकरण के लिए अपने सांसद निधि से ₹15 लाख की सहायता देंगे। साथ ही स्पीच थेरेपी सेंटर में “डॉ स्पीच” सॉफ्टवेयर लगाने हेतु ₹5 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।

     

    “डॉ स्पीच” एक आधुनिक सॉफ्टवेयर है, जिसका उपयोग दुनिया भर के स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट द्वारा बोलने-सुनने की समस्याओं के निदान और इलाज के लिए किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर छत्तीसगढ़ में स्पीच डिसऑर्डर से ग्रसित बच्चों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

     

    AIISH की तर्ज पर संस्थान की योजना

    बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि राज्य में मैसूर स्थित अखिल भारतीय वाक-श्रवण संस्थान (AIISH) की तर्ज पर एक केंद्र खोलने हेतु 25-30 एकड़ भूमि चिन्हित की जा चुकी है। इससे दिव्यांग बच्चों के लिए विशिष्ट सेवाओं का विकास संभव होगा।

     

    अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, बच्चों से संवाद

    बैठक के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और स्पीच थेरेपी सेंटर में बच्चों व उनके अभिभावकों से संवाद कर परिषद के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दानदाताओं से तन-मन-धन से सहयोग देने की अपील की ताकि इस कार्य को और अधिक विस्तार दिया जा सके।

     

    बैठक में पूर्व महासचिव मोहन चोपड़ा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार निगम, भूपेंद्र कोटरिया, कार्यकारिणी सदस्य संजीव बसंत हुड्डार, सुनीता चंसोरिया, हर्षा जोशी, छगन भाई पटेल, हरजीत सिंह जुनेजा, श्रीमती संगीता शर्मा, और विश्वनाथ पाणिग्रही सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

     

     

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    उद्योग मंत्री व महापौर ने किया पार्षद कक्ष का लोकार्पण, पार्षदों को बैठने व साकेत के कार्यालयीन कार्य निपटाने में नहीं होगी परेशानी…

    June 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आम पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों से योजनाओं का लिया फीडबैक, देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा….

    June 1, 2026

    सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, ‘उन्नयन’ पुस्तिका का किया विमोचन….

    June 1, 2026

    तुरंगा को मिली विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण, मिनी स्टेडियम, सांस्कृतिक शेड और सीसी रोड क्षेत्रवासियों को किए समर्पित….

    June 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने व्यावसायिक परिसर का किया लोकार्पण….

    June 1, 2026

    ’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’…..

    June 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…..

    June 1, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…..

    June 1, 2026

    उद्योग मंत्री व महापौर ने किया पार्षद कक्ष का लोकार्पण, पार्षदों को बैठने व साकेत के कार्यालयीन कार्य निपटाने में नहीं होगी परेशानी…

    June 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आम पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों से योजनाओं का लिया फीडबैक, देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा….

    June 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.