Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»इतना बड़ा शराब घोटाला, परदे के पीछे बड़े नामों का खुलासा कब होगा-गोपाल साहू*
    छत्तीसगढ़

    इतना बड़ा शराब घोटाला, परदे के पीछे बड़े नामों का खुलासा कब होगा-गोपाल साहू*

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इतना बड़ा शराब घोटाला, परदे के पीछे बड़े नामों का खुलासा कब होगा-गोपाल साहू*
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शराब घोटाला : कांग्रेस और भाजपा भ्रष्टाचार की जननी-सूरज उपाध्याय

    रायपुर, 12 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार में हुए बड़े शराब घोटाले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी मामले में और बड़े नाम सामने आयेंगे, कांग्रेस और भाजपा दोनों भ्रष्टाचार के जन्मदाता हैं। उन्होंने बताया कि जब 29 जून 2025 को EOW ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें 29 आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया गया था,जिनमें से 7 रिटायर्ड और 22 पदस्थ अधिकारी थे, तब बड़े नामों की संलिप्तता क्यों छुपा दी गयी थी जबकि मामले में ED के अधीन मनी लाँड्रिंग के तहत जांच कर रही है और जिसमें पूर्व CM भूपेश बघेल और उनके पुत्र चैतन्य के नाम भी आ रहें हैं। घोटाले में अधिकारी तो सिर्फ अपने नेताओं के आदेश का पालन कर रहे थे,जबकि जो दुकानों में शराब आती थी उनके व्यापारी तो नेताओं से सेटिंग कर माल भेज रहे थे।क्या बड़े लोगों का नाम छुपाया जा रहा है?

    प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया, मीडिया प्रभारी),मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि इस घोटाले को किस तरह 2019–2023 के बीच अंजाम दिया गया जिसमें 15 जिलों में “B‑part” यानी बिना शुल्क की गयी अतिरिक्त देशी शराब सरकारी दुकानों में बेची गई। असली होलोग्राम के साथ नकली होलोग्राम भी एक साथ प्रिंट होता था। घोटाले में लगभग 22 सक्रिय आबकारी अधिकारी निलंबित हो चुके हैं; इनमें असिस्टेंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट एक्साइज अफसर आदि शामिल हैं।अब तक 13 व्यक्ति गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें पूर्व MLA और कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पूर्व IAS अनिल तुतेजा, कारोबारी अनवर ढेबर तथा विजय भाटिया प्रमुख हैं

    प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी व प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुए 3200 करोड़ के शराब घोटाले में करीब 88 करोड़ रुपए का कमीशन पाने निलंबित अधिकारियों में आबकारी आयुक्त अनिमेष नेताम,अरविंद कुमार पाटले, नीतू नोतानी, नोहर सिंह ठाकुर और विजय सेन शर्मा सहित आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जायसवाल, गरीबपाल सिंह दर्दी, इकबाल अहमद खान, जनार्दन सिंह कौरव, नितिन खंडूजा, प्रमोद कुमार नेताम, विकास कुमार गोस्वामी, नवीन प्रताप सिंह तोमर, राजेश जायसवाल, मंजुश्री कसेर, दिनकर वासनिक,आशीष कोसम, सौरभ बख्शी, प्रकाश पाल, रामकृष्ण मिश्रा, अलेख राम सिदार और सोनल नेताम को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत निलंबित किया गया है। इन सभी को प्रति पेटी में औसतन 3.36% कमीशन मिलता था। इसमें सात अफसर ऐसे भी हैं जो रिटायर हो गए हैं और एक ही मौत हो गई है।आबकारी उपायुक्त को हर महीने लगभग 2 लाख, सहायक उपायुक्त को 1.50 लाख, जिला
    आबकारी अधिकारी को 1.25 लाख और सहायक आबकारी अधिकारी को 1 लाख रुपए सैलरी मिलती है,100% पैसा बेहद हिसाब से बंटता एक-एक पेटी की गिनती होती थी।

    रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, महासचिव प्रदुमन शर्मा व लोकसभा कोषाध्यक्ष नवनीत नंदेने कहा कि आबकारी घोटाला इतने सिस्टम से किया जाता था इसे देखकर जांच करने वाले अफसर भी हैरान हैं। डिस्टलरी से कितनी पेटी निकली, कितने नकली होलोग्राम बने, किस दुकान से कितनी पेटी बेची गई इसका पूरा हिसाब रखा जाता था। एक- एक पेटी का कमीशन जोड़ा जाता था। डिस्टलरी, ट्रांसपोर्टर और शराब दुकानों से हर महीने इसकी बैलेंसशीट आती । इसी शीट के अनुसार नीचे से ऊपर तक पैसा जाता। सभी के पास कैश ही पहुंचता था। यह पूरा सिस्टम “Excise Syndicate” द्वारा संचालित था, जिसमें अधिकारी, व्यापारी, और डिस्ट्रिब्यूटर्स शामिल थे।

    प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा और प्रदेश सह सचिव अनुषा जोसेफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट कांग्रेस का चाल,चरित्र और चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।

    रायपुर शहर अध्यक्ष पुनारद निषाद, उपाध्यक्ष मिथलेश साहू ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से मात्र डेढ़ साल में ही जनता त्रस्त हो चुकी है,प्रदेश में 67 नयी शराब दुकान क्यों खोली गयी, क्या इसमें भी नेताओं द्वारा कुछ खेल खेला जा रहा है! जनता अब राज्य में किसी तीसरे विकल्प की तलाश में है जो ईमानदार और जनहित कार्यों को करने वाली पार्टी हो जिसमें आम आदमी पार्टी जनता के उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026

    कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…

    April 22, 2026

    पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण, नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत….

    April 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.