Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG NEWS: भाजपा का प्रशिक्षण शिविर: मैनपाट प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में सिद्ध होगा सहायक – सीएम विष्णुदेव साय…
    छत्तीसगढ़

    CG NEWS: भाजपा का प्रशिक्षण शिविर: मैनपाट प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में सिद्ध होगा सहायक – सीएम विष्णुदेव साय…

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG NEWS: भाजपा का प्रशिक्षण शिविर: मैनपाट प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में सिद्ध होगा सहायक – सीएम विष्णुदेव साय…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर. प्राकृतिक हरीतिमा से भरपूर सरगुजा संभाग के मैनपाट में भाजपा का त्रिदिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशिक्षण वर्ग को अत्यंत उपयोगी बताते हुए प्रदेश भाजपा को आयोजन के लिए बधाई दी और इस महत्वपूर्ण आयोजन में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और व्यवस्था में लगे सभी दायित्ववानों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा, जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में मैनपाट प्रशिक्षण सहायक सिद्ध होगा.

    मुख्यमंत्री साय ने अपने X हैंडल पर लिखा कि निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति का एक मजबूत स्तंभ है. पार्टी में मंडल इकाई से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक नियमित प्रशिक्षण की परंपरा है, जिससे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को न केवल संगठन की रीति-नीति, कार्यक्रम और कार्ययोजना की जानकारी मिलती है, बल्कि समसामयिक विषयों पर भी गहन मार्गदर्शन प्राप्त होता है.

    उन्होंने कहा कि मैनपाट प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय नेताओं और विषय विशेषज्ञों के विविध सत्रों के माध्यम से सांसदों और विधायकों को उनके दायित्व निर्वहन में सहायक अमूल्य मार्गदर्शन मिला. यह प्रशिक्षण हमें अपनी कार्यशैली को और अधिक प्रभावी, समन्वित और जनसेवी बनाने में सहायता करेगा.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं का एक साथ रुकना, रहना, सहभोज करना आपसी समझ और सामूहिकता की भावना को गहराता है. इससे न केवल संगठनात्मक समरसता बढ़ती है, बल्कि एक परिवार के रूप में पार्टी का भाव भी सुदृढ़ होता है. उन्होंने कार्यक्रम में सहभागी राष्ट्रीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने व्यस्त समय में से इस प्रशिक्षण के लिए समय निकालकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान और मार्गदर्शित किया. साथ ही उन्होंने सरगुजा संभाग, विशेषकर सीतापुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं, आयोजन समिति और सहयोगी समूहों को आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी. मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त बनाएंगे.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026

    कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…

    April 22, 2026

    पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण, नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत….

    April 22, 2026

    स्व-सहायता समूह से की बदौलत बनीं ‘लखपति दीदी’….

    April 22, 2026

    श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिला आस्था का अवसर….

    April 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026

    कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…

    April 22, 2026

    पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण, नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.