Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»जम्मू कश्मीर चुनाव: भाजपा ने बदली रणनीति, गठबंधन के तलाश रही रास्ते
    राजनीती

    जम्मू कश्मीर चुनाव: भाजपा ने बदली रणनीति, गठबंधन के तलाश रही रास्ते

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जम्मू कश्मीर चुनाव: भाजपा ने बदली रणनीति, गठबंधन के तलाश रही रास्ते
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जम्मू। बीते दो दशक बाद जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी अपनी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। उसे भरोसा है कि उसकी सरकार बनेगी। हालांकि अभी तक भगवा पार्टी एक ही बार सरकार बनाने में सफल रही है, वह भी पीडीपी के साथ गठबंधन में। इस चुनाव में भाजपा अपने दम पर किस्मत आजमा रही है। इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दावा किया है कि भाजपा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और अपनी पार्टी जैसी पार्टियों के साथ चुनाव बाद गठबंधन कर सकती है। बता दें कि भाजपा के अपने घोषणापत्र में 25 वादे हैं। मुख्य रूप से महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण, कश्मीरी पंडितों की वापसी, मंदिरों के जीर्णोद्धार और आतंकवाद का सफाया करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। आपको जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में होने हैं।
    उमर अब्दुल्ला ने गंदेरबल के शालबुग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनाने के लिए अन्य पार्टियों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठबंधन करने को तैयार है। उन्होंने कहा, गृह मंत्री अमित शाह उन पार्टियों के नाम ले रहे थे जिनके साथ वे सरकार नहीं बनाएंगे। उन्होंने इंजीनियर रशीद की पार्टी, अपनी पार्टी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस समेत कई पार्टियों का नाम नहीं लिया। इसका मतलब है कि कल अगर भाजपा चाहेगी तो उनके साथ सरकार बना सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, दो सीटों से निर्दलीय उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने वालों के साथ भी गठबंधन कर सकती है।कांग्रेस और एनसी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा था कि दोनों पार्टियां पुरानी व्यवस्था को वापस लाना चाहती हैं और पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करना चाहती हैं। हालांकि, अमित शाह ने कहा कि जब तक शांति स्थापित नहीं हो जाती तब तक पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दलों के घोषणापत्रों का उद्देश्य आतंकवाद फैलाना, गुज्जरों, बकरवाल, पहाड़ी और दलितों से आरक्षण छीनना, अपराधियों को रिहा करना और पाकिस्तान के साथ एलओसी व्यापार शुरू करना है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.