Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»Breaking News»पीएम मोदी ने एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से की बातचीत, बढ़ाया उत्साह
    Breaking News

    पीएम मोदी ने एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से की बातचीत, बढ़ाया उत्साह

    News DeskBy News DeskJune 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी ने एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से की बातचीत, बढ़ाया उत्साह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्सियम मिशन 4 पर गए भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएमओ की एक पोस्ट में लिखा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की।

    शुभांशु शुक्ला से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ भी है। अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। शुभांशु शुक्ला ने कहा, मैं यहां बिल्कुल ठीक हूं, बिल्कुल नया फील हो रहा है। ये सिर्फ मेरी नहीं बल्कि देश की यात्रा है। हम दिन भर में 16 बार सनसेट और 16 बार सनराइज देखते हैं। हम 28 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे हैं। ये गति यह दिखाती है कि किस तरह से हमारा देश आगे बढ़ रहा है। अंतरिक्ष से पृथ्वी बिल्कुल एक दिखती है। यहां से कोई सीमा रेखा नहीं दिखाई देती। जब हमने पहली बार भारत को देखा तो भारत यहां से सचमुच बहुत भव्य दिखता है, जितना हम मैप में देखते हैं, उससे कहीं ज्यादा बड़ा है।

    पीएम मोदी ने कहा कि स्पेस स्टेशन पर जाने वाले आप पहले भारतीय हैं, वहां की परिस्थितियां कैसी हैं? इस पर शुभांशु शुक्ला ने कहा, यहां पर सबकुछ अलग है। मैंने अपने पैरों को बांधकर रखा है, नहीं तो मैं ऊपर चला जाता। यहां आप कहीं पर भी सो सकते हैं। भारत दौड़ रहा है और ये मिशन उस दौड़ की पहली सीढ़ी है। अंतरिक्ष में हमारा भी स्टेशन होगा। भारत की युवा पीढ़ी को मैसेज देते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा, भारत जिस दिशा में जा रहा है, हमने बहुत ऊंचे सपने देखे हैं। सक्सेस का कोई एक रास्ता नहीं होता, लेकिन हर रास्ते पर एक चीज कॉमन होती है कि आप कभी कोशिश मत छोड़िये।

    पीएम मोदी ने कहा कि हमे मिशन गगनयान को आगे बढ़ना है, हमें अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाना है, चंद्रमा पर भारतीय एस्ट्रोनॉट्स की लैंडिंग भी करानी है। इन सारे मिशन में आपका अनुभव बहुत काम आने वाला है। मुझे विश्वास है कि आप वहां अपने अनुभवों को रिकॉर्ड कर रहे होंगे। इस पर शुभांशु शुक्ला ने कहा, यहां मिली हर अनुभव को मैं एक स्पॉन्ज की तरह एब्जॉर्व कर रहा हूं। ये अनुभव हमारे लिए बेहद जरूरी होंगी। हम ये अनुभव अपने मिशन में उपयोग कर सकेंगे और अपने मिशन को जल्द से जल्द पूरा कर सकेंगे।

    पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ये भारत के गगनयान मिशन की सफलता का पहला अध्याय है। आपकी यह ऐतिहासिक यात्रा सिर्फ अतंरिक्ष तक सीमित नहीं है। ये हमारी विकसित भारत की यात्रा को तेज गति और नई मजबूती देगी। भारत, दुनिया के लिए स्पेस की नई संभावनाओं के द्वार खोलने जा रहा है। अब भारत सिर्फ उड़ान नहीं भरेगा बल्कि भविष्य में नई उड़ानों के लिए मंच तैयार करेगा।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.