Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»Breaking News»तेज प्रताप यादव को सीपीएल कोर्स में मिला एडमिशन, अब बनेंगे पायलट
    Breaking News

    तेज प्रताप यादव को सीपीएल कोर्स में मिला एडमिशन, अब बनेंगे पायलट

    News DeskBy News DeskJune 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तेज प्रताप यादव को सीपीएल कोर्स में मिला एडमिशन, अब बनेंगे पायलट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब कॉमर्शियल पायलट बन सकेंगे। न्यूज चैनल इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक तेज प्रताप यादव को उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) के कोर्स में दाखिला लेने की मंजूरी दी है।

    तेज प्रताप यादव ने 2023-2024 में कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स को करने के लिए इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव सफल रहे। उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने बीते दिनों एक पत्र के जरिए तेज प्रताप यादव को सीपीएल कोर्स में दाखिले के लिए मंजूरी दी है।

    उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने सीपीएल कोर्स के लिए अभ्यर्थियों की अंतिम लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में तेज प्रताप यादव का नाम पांचवें नंबर पर है। सीपीएल कोर्स में 20 सीट हैं। इनमें से 18 के लिए अभ्यर्थियों को चुना गया है। जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप यादव ने जनरल कैटेगरी से सीपीएल कोर्स में दाखिला हासिल किया है।

    तेज प्रताप यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के वक्त अपने एक्स अकाउंट में पहले जारी हुआ लाइसेंस और पायलट की अपनी वर्दी में फोटो शेयर किया था। उन्होंने मोदी सरकार से आग्रह किया था कि अगर देश के लिए जरूरत पड़ी, तो वो भी अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं।

    तेज प्रताप यादव को कुछ दिन पहले ही लालू यादव ने आरजेडी और परिवार से बेदखल कर दिया था। तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की शादी की जानकारी और फोटो व वीडियो सार्वजनिक होने के बाद लालू यादव ने ये फैसला किया था।

    तेज प्रताप यादव की पहले ऐश्वर्या राय से शादी हो चुकी है। दोनों का तलाक का केस अभी अदालत में चल रहा है। तेज प्रताप यादव ने लालू की ओर से सख्त रवैया अपनाए जाने पर सिर्फ इतना कहा था कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। उन्होंने छोटे भाई तेजस्वी के बेटा पैदा होने पर बधाई भी दी थी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पोषण 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा निर्णायक अंकुश : संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव…..

    April 20, 2026

    अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया….

    April 20, 2026

    बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 20, 2026

    बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन……

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.