Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»Breaking News»FASTag को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, 3,000 में पूरे साल के लिए फ्री हो जाएगा Toll Tax
    Breaking News

    FASTag को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, 3,000 में पूरे साल के लिए फ्री हो जाएगा Toll Tax

    News DeskBy News DeskJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    FASTag को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, 3,000 में पूरे साल के लिए फ्री हो जाएगा Toll Tax
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। आगामी 15 अगस्त 2025 से 3 हजार रुपए की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है। इस पास को बनवाने के बाद इसके सक्रिय होने की तारीख से एक वर्ष तक या 200 बार टोल क्रॉसिंग जो भी पहले हो, तक यह वैध रहेगा। हालांकि यह सुविधा केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों के लिए होगी। किसी भी प्रकार के छोटे या बड़े कमर्शियल वाहनों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। इस प्रकार से देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा संभव हो पाएगी।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस निर्णय के विषय में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वार्षिक पास के सक्रियण और नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी। यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद को खत्म करेगी और एक बार के सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।

    गडकरी ने कहा कि टोल पर प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि राजमार्गों पर टोल टैक्स को लेकर सरकार समय समय पर कई बदलाव करती रहती है। पहले कैश के माध्यम से टोल पर भुगतान होता था फिर सरकार ने इस प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए FASTag अनिवार्य कर दिया जिससे टोल पर समय की बचत होने लगी। अब इस दिशा में एक और सुधार लागू करते हुए वार्षिक पास का यह निर्णय लिया गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में खुलेंगे उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे, CM धामी ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश…..

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: राज्य आंदोलनकारियों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, पेंशन में ₹10 हजार तक इजाफा; शहीदों को किया नमन…..

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026

    प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.