Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG Crime: तहसीलदार की असिस्टेंट प्रोफेसर बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में जाहिर किया दर्द….
    छत्तीसगढ़

    CG Crime: तहसीलदार की असिस्टेंट प्रोफेसर बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में जाहिर किया दर्द….

    News DeskBy News DeskJune 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG Crime: तहसीलदार की असिस्टेंट प्रोफेसर बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में जाहिर किया दर्द….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    धमतरी। तहसीलदार की असिस्टेंट प्रोफेसर बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। असिस्टेंट प्रोफेसर छुट्टियों में रायपुर में अपने परिवार के साथ थी। धमतरी लौटते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले सुसाइड नोट भी मृतिका ने छोड़ा है। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।

    धमतरी के नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में 27 वर्षीय सुषमा साहू अतिथि प्राध्यापक के पद पर पदस्थ थीं। वह रसायन शास्त्र की प्रोफेसर थी। वह रुद्री थाना क्षेत्र के कैलाशपति नगर में किराए के मकान में रहती थीं। सुषमा साहू के पिता नारायण लाल साहू पूर्व में धमतरी में ही भू अभिलेख शाखा में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे। वर्तमान में रायपुर जिले के अभनपुर में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं।

    13 जून को सुषमा साहू कुशालपुर रायपुर स्थित अपने घर से रुद्री के कैलाशपति नगर के किराए के मकान में वापस आई थी। 13 जून को वापस आने के बाद वह बाहर नहीं निकली थी उन्हें घर के अंदर जाते हुए तो देखा गया था पर घर के बाहर उन्हें आते हुए नहीं देखा गया। 14 जून को भी दरवाजा नहीं खुला और सुषमा साहू अंदर ही थी।

    14 जून जब दिन भर और शाम को भी दरवाजा नहीं खुला तो रात को पड़ोसियों ने खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान घर का कूलर चल रहा था। पड़ोसियों की सूचना पर पिता नारायण लाल साहू ने भी जब सुषमा साहू को फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।

    Female professor committed suicide by hanging herself | महिला प्रोफेसर ने  फांसी लगाकर दी जान: धमतरी में किराए के मकान में मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा–  "मम्मी-पापा ...

    किसी अनहोनी की आशंका पर सुषमा साहू के पिता ने स्थानीय रिश्तेदारों को सुषमा साहू के किराए के मकान में भेजा। रिश्तेदार वहां पहुंचे और पड़ोसियों के मदद से दरवाजा किसी तरह तोड़ अंदर पहुंचे तो सुषमा साहू फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। सूचना मिलने पर रुद्री पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा कर फंदे से उतार पीएम के लिए भेजा गया।

    मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें सुषमा साहू ने सुसाइड करने पर माफी मांगते हुए सॉरी मम्मी, सॉरी पापा लिखा है। साथ ही आत्महत्या के लिए किसी को दोष ना देते हुए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

    कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार सुषमा साहू काफी व्यावहारिक और मिलनसार थी। केमिस्ट्री विषय पर उनकी पकड़ बेहतर थी और विद्यार्थी भी उनके अध्यापन से खुश थे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं और साथी प्राध्यापकों ने कभी नहीं सोचा था कि सुषमा ऐसा कदम उठाएंगी। उनकी मौत से उनके कॉलेज के सहकर्मियों के साथ विद्यार्थी भी स्तब्ध हैं।

    वहीं प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार सुषमा साहू अपनी शादी की बात को लेकर परेशान थी। अभी आत्महत्या के किसी स्पष्ट कारण का पता नहीं चला है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026

    जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 20, 2026

    जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर वनमण्डल को मिला आधिकारिक प्रमाण-पत्र….

    June 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.