Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»सीबीआई के नाम पर दिल्ली की युवती को किया डिजिटल अरेस्ट वसूल लिए 1 लाख रुपये
    राज्य

    सीबीआई के नाम पर दिल्ली की युवती को किया डिजिटल अरेस्ट वसूल लिए 1 लाख रुपये

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीबीआई के नाम पर दिल्ली की युवती को किया डिजिटल अरेस्ट वसूल लिए 1 लाख रुपये
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। एक कंपनी की सेल्स मैनेजर को सीबीआई के नाम से कॉल कर पहले तो डिजिटल अरेस्ट किया। इसके बाद हाथ में हथकड़ी डालकर गिरफ्तार करके ले जाने का ऐसा डर दिखाया कि युवती ने 1 लाख रुपए दे दिए। जब सीबीआई के नाम से कॉल करने वालों की डिमांड ज्यादा बढ़ने लगी तो युवती ने अपने रिश्तेदारों और जानकारों से पैसे उधार मांगने शुरू कर दिए। उन्हीं में एक दोस्त ने पूरा माजरा समझकर युवती को साइबर फ्रॉडके इस नए ट्रेंड के बारे में अलर्ट किया। बाद में मामले की कंप्लेंट पुलिस को दी। नॉर्थ वेस्ट साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, युवती परिवार के साथ आजादपुर इलाके में रहती हैं। परिवार में मां और एक छोटा भाई है। तीन दिन पहले युवती के वट्सऐप नंबर पर अचानक एक कॉल आया। कॉलर ने कहा कि वह सीबीआई का एक अधिकारी बोल रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर आपके नाम का विदेश से एक पार्सल पकड़ा गया है। जिसमें करोड़ों रुपए के डायमंड के अलावा कुछ आपत्तिजनक सामान मिला है। अगर जांच में तथ्य सही पाए गए तो आपकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। युवती ने बोला कि उसका कोई पार्सल नहीं है। जिस पर कथित सीबीआई अफसर ने युवती का नाम, एड्रेस और आईडी सब कुछ बताया। उसने यकीन कर लिया कि उसके डॉक्युमेंट्स गलत हाथों में पड़ गए हैं। सीबीआई अफसर ने कहा कि अगर एफआईआर से बचना है तो तुरंत एक लाख रुपए भेजो। युवती ने बारी-बारी से 1 लाख रुपए भेज दिए। जब रुपयों की और डिमांड आने लगी तो युवती ने अपने रिश्तेदारों, जानकारों को कॉल किया। दीपक नाम के दोस्त ने जब अर्जेंसी के बारे में पूछा तो युवती ने डर के मारे कुछ नहीं बताया। बल्कि इतना कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह आत्महत्या कर लेगी। यह सुनकर दोस्त समझ गया कि यह साइबर फ्रॉड का मामला है। अब मामले की जांच पुलिस कर रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    August 22, 2026

    स्कूल शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री गजेंद्र यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दो वर्षों के कार्यों का रखा लेखा-जोखा..

    August 22, 2026

    युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें : धामी।

    August 21, 2026

    Uttarakhand News: घर वापसी का प्लान तैयार! पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार के साथ रिवर्स पलायन पर फोकस,,,,

    August 21, 2026

    Uttarakhand News: घर वापसी का प्लान तैयार! पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार के साथ रिवर्स पलायन पर फोकस,,,,

    August 21, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….

    August 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    August 22, 2026

    स्कूल शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री गजेंद्र यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दो वर्षों के कार्यों का रखा लेखा-जोखा..

    August 22, 2026

    युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें : धामी।

    August 21, 2026

    Uttarakhand News: घर वापसी का प्लान तैयार! पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार के साथ रिवर्स पलायन पर फोकस,,,,

    August 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.