Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»Breaking News»‘प्रेम और हत्या’ में क्या तलाश रहा हमारा समाज? 5 साल में इतने पतियों की हत्या, आंकड़े जान घूम जाएगा आपका सर
    Breaking News

    ‘प्रेम और हत्या’ में क्या तलाश रहा हमारा समाज? 5 साल में इतने पतियों की हत्या, आंकड़े जान घूम जाएगा आपका सर

    News DeskBy News DeskJune 11, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘प्रेम और हत्या’ में क्या तलाश रहा हमारा समाज? 5 साल में इतने पतियों की हत्या, आंकड़े जान घूम जाएगा आपका सर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आपको बता दें कि हनीमून मनाने अपनी पत्नी के साथ मेघालय गए राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई। राजा की हत्या करवाने का आरोप उनकी पत्नी सोनम पर लगा है। पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज ने साजिश रची, भाड़े के किलर हायर किए, मेघालय की पहाड़ियों में मर्डर को अंजाम दिया।

    इसके साथ ही राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल पत्नी सोनम ने एक बार फिर से शादी जैसे पवित्र रिश्ते को चिथड़े-चिथड़े कर दिया है। हालांकि राजा रघुवंशी हत्याकांड देश की कोई पहली घटना नहीं है, जिसमें पत्नी ने पति की हत्या की है। लेकिन सोचनीय विषय यह है कि पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां पत्नी ने अपने पति की जान ले ली।

    भारत के कई राज्यों से पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां एक महिला ने अपने पार्टनर की जान ले ली। सरकार द्वारा जारी क्राइम डाटा और कई अन्य रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारत के कुछ राज्यों में ऐसे मामलों में काफी तेजी देखने को मिली है। इन मामलों में बीवियां ही अपने पति की जान लेती पाई गई। जहां कुछ खुद ही मर्डर कर देती है तो कई इसके लिए प्लानिंग कर दूसरों से अपने पति की जान छिनवा लेती हैं।

    नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के मुताबिक पिछले 5 साल में देश के सिर्फ 5 राज्यों में ही पत्नियों ने 785 पतियों की हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार जैसे पांच राज्यों में कुल 785 ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं, जहां पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या की या हत्या की है या करवाई है।

    इस लिस्ट में सबसे ऊपर यूपी

    इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है यूपी यानी उत्तर प्रदेश का। यूपी को क्रिमिनल्स का गढ़ माना जाता है। उत्तर प्रदेश का क्राइम रेट देश में सबसे ज्यादा है। वहीं ये राज्य महिलाओं के क्राइम करने में सबसे ऊपर है। यहां की पत्नियों ने पांच साल में 275 मर्डर किये हैं। इसमें साल 2020 में 45, 21 में 52, 22 में 60, 23 में 55 और 2024 में सबसे ज्यादा 62 केस सामने आए हैं। यानी समय के साथ इसमें बढ़त होती जा रही है।

    मेरठ का सौरभ हत्याकांड

    मेरठ का सौरभ हत्याकांड ने लोगों को बदलते रिश्ते पर सोचने को मजबूर कर दिया था। लोगों को इस हत्याकांड की सच्चाई सामने आने के बाद विश्वास नहीं हो रहा था कि साथ पत्नी इतनी बेरहम दिल भी हो सकती है। इसी साल 3 मार्च को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी। उसके शव के 30 से ज्यादा टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट के साथ डालकर जमा दिया था। फिर मुस्कान और साहिल घूमने चले गए। जब दोनों लौटे तब सौरभ की हत्या का खुलासा हुआ। फिलहाल दोनों जेल में बंद है।

    अमित हत्याकांड

    उत्तर प्रदेश के मेरठ में ही अमित हत्याकांड ने भी खूब सुर्खिय़ां बटोरी। अमित कुमार की पत्नी रविता नेने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस हत्या को हादसा साबित करने के लिए रविता ने अमित के शव के पास सांप रख दिया था और लोगों को बताने लगी कि अमित की सांप के काटने से मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रविता का झूठ पकड़ा गया। उसने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की गला घोंटकर हत्या की थी।

    लिस्ट में दूसरा नंबर आता है बिहार का

    लिस्ट में दूसरा नंबर बिहार है। जहां बिहार में सरकारी नौकरी का क्रेज है, वहीं अब महिलाएं हत्यारिन बनने से पीछे नहीं हट रहीं। बिहार में पिछले वर्ष 2024 में 42 पतियों की हत्या पत्नियों ने की। बिहार में साल 2020 में 30, फिर अगले साल 35, फिर 40, फिर 38 और 2024 में 42 पतियों की जान उनकी बीवियों ने ले ली।

    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की रेलकर्मी पति की हत्या

    मुंगेर जिला के जमालपुर में ईस्ट कालोनी थाना क्षेत्र के कैंट रोड स्थित रेलवे क्वार्टर संख्या दो (सीडी) में पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रेलकर्मी पति जितेंद्र कुमार की लाठी-रॉड से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। जितेंद्र रेल कारखाने के एकाउंट विभाग में कार्यरत था। पिता योगेंद्र राम के बयान पर पत्नी सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने पत्नी सहित दो आरोपित को गिरफ्तार किया। घटना की वजह महिला का अवैध संबंध बताया जा रहा है। दिवंगत रेलकर्मी की बहन सोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी ममता का बिट्टू कुमार नामक युवक के साथ अवैध संबंध था।

    लिस्ट में राजस्थान तीसरे स्थान पर

    लिस्ट में राजस्थान पूरे देश में तीसरे स्थान पर है। राजस्थान में वर्ष 2020 में 20, फिर 25, फिर 28, फिर 30 और पिछले साल 35 मर्डर के केस ऐसे सामने आए, जहां पत्नियों ने अपने पति की जान ले ली। राजस्थान में भी पत्नियों ने घातक तरीकों से पतियों की हत्या की है। इनमें से कुछ केस तो इतने ज्यादा खतरनाक हैं कि पुलिस अफसर तक दंग हैं। ऐसा कोई कैसे कर सकता है।

    अरविंद हत्याकांड

     

    राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के सल्लापोट इलाके में पिछले दिनों एक हत्याकांड का खुलासा हुआ। कई महीनों के बाद इसका पता उस समय चला जब पुलिस किसी मिसिंग केस की जांच कर रही थी। पता चला कि अरविंद नाम के व्यक्ति को उसकी पत्नी ने अपने जीजा धनपाल के साथ मिलकर डंडों से मरने तक पीटा। उसके बाद उसे घर में दफना दिया और वहां टॉयलेट बनवा दिया। उसी घर में कई महीनों तक जीजा के साथ अय्याशी करती रही।

    रीमा ने ली पति की जान

    भरतपुर में नवम्बर 2022 में जो हुआ वह तो और भी खौफनाक था। पत्नी रीमा ने अपने पति पवन को अपने प्रेमी भूपेन्द्र के साथ मिलकर मार दिया। लाश को ठिकाने नहीं लगा सकी तो घर में ही डबल बैड पर छुपा दिया। उसके बाद वट सावित्री का व्रत आया तो पति की लंबी उम्र की कामना की। खीर-पुरी बनाई। पति की पूजा की और उसी बैड पर बैठकर व्रत खोला जहां पति की लाश पड़ी थी।

    लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है महाराष्ट्र

    वहीं चौथे नंबर पर आता है महाराष्ट्र। जी हां, इस राज्य को चौथे नंबर पर रखा गया है। पांच साल के दौरान सौ केस आए हैं, जहां पत्नियों ने अपने पति की जान ले ली।

    हेड मास्टर पत्नी ने की अपने पति की हत्या

    महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक हेड मास्टर पत्नी ने अपने पति की हत्या जहर देकर कर दी। इसके बाद शव को तीन छात्रों की मदद से जंगल में ले जाकर जला दिया। दरअसल, यवतमाल शहर के पास स्थित चौसाला जंगल में 15 मई को एक जला हुआ शव बरामद हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। पता चला कि एक मुख्याध्यापिका पत्नी ने अपने पति की विष (जहर) देकर हत्या कर दी और अपने तीन छात्रों की मदद से शव को रात के समय चौसाला के जंगल में ठिकाने लगा दिया।

    वहीं, जब पुलिस ने निधि से पूछताछ की, तो शुरू में वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन घर में मिला अंडरवियर और शव पर मिले अंडरवियर एक ही कंपनी का होने से पुलिस को शक हुआ और दबाव बढ़ाने पर निधि ने जुर्म कबूल कर लिया। कबूलनामा के आधार पर पुलिस ने निधि और तीन नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    लिस्ट में पांचवें नंबर पर आता है मध्यप्रदेश

    इसके बाद पांचवें स्थान पर मध्यप्रदेश का नंबर आता है। यहां से पांच साल में ऐसे 87 मामले सामने आए हैं।

    इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड

    इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई को हुई थी और वे दोनों 20 मई को हनीमून के लिए शिलॉन्ग रवाना हुए थे। पहले उन्होंने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में माता के दर्शन किए और फिर मेघालय पहुंचे थे। 22 मई को दोनों मेघालय पहुंचे थे और दोनों ने सोहरा की यात्रा की और शिलांग में चार दिन के लिए बाइक किराए पर ले ली।

    फिर दोनों मावलखैत गांव गए। इसके बाद गाइड के साथ दोनों नोंग्रियाट गांव के डबल डेकर पुल की तरफ चले गए। 24 मई के बाद से ही दोनों के फोन बंद हो गए थे। राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून से लापता होने की कहानी सभी के लिए सस्पेंस बनी हुई थी लेकिन अब इस केस की परत दर परत खुलती जा रही है और कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं।

    पुलिस ने बताया कि राजा की हत्या कराने में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का हाथ था। उसने ही भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। डीजीपी नोंगरांग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के सिलसिले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.