Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»आईएएस बने लेकिन अब तक नहीं मिली कलेक्टरी
    मध्यप्रदेश

    आईएएस बने लेकिन अब तक नहीं मिली कलेक्टरी

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मप्र में कई आईएएस अफसर ऐसे हैं जो कई बार कलेक्टरी का सुख प्राप्त कर चुके हैं, वहीं कई अफसर ऐसे हैं जिन्हें अभी तक कलेक्टरी ही नहीं मिली है। साथ ही कुछ ऐसे अफसर भी हैं जो बिना कलेक्टर बने रिटायर हो चुके हैं। ऐसे अफसरों की संख्या एक दर्जन तक पहुंच चुकी है। ये अफसर वे हैं जो प्रमोट होकर आईएएस बने हैं। इसके उलट कई सीधी भर्ती के आईएएस ऐसे हैं जो लगातार मैदानी पदस्थापना पा रहे हैं। आलम यह है कि 2015 बैच के सीधी भर्ती वाले आईएएस को कलेक्टर बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन 2010, 2011, 2012, 2013 और 2014 बैच के कई प्रमोटी आईएएस अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें अभी तक कलेक्टरी का इंतजार है। गौरतलब है कि हर अफसर की एक बार कलेक्टर के रूप में काम करने की तमन्ना रहती है। कलेक्टर नहीं बन पाने की वजह से-उनकी इच्छा अधूरी रह जाती है। ऐसे ही कई आईएएस अफसर हैं, जो सीनियर होने के बाद भी कलेक्टर नहीं बन सके हैं। खासकर महिला आईएएस के साथ तो हमेशा से ही भेदभाव होता रहा है। दरअसल इन अफसरों के बारे में कहा जाता है कि इनकी सरकार में पकड़ कमजोर हैं और प्रशासन में भी उनका कोई प्रभावशाली आका नहीं है, जिसकी वजह से ही उनकी कलेक्टरी के लिए कोई पूछ परख नहीं की जा रही है। इसके अलावा राप्रसे से आईएएस अधिकारी बनने वाले अधिकांश अफसरों को एक ही बार कलेक्टर बनने का मौका मिल सका है। इसमें अपवाद स्वरुप एक दो सीधी भर्ती के आईएएस अफसर भी शामिल हैं। यह बात अलग है कि पूर्व में कुछ पदोन्नत होकर आईएएस अफसर सरकार के बेहद खास रहे, जिसकी वजह से वे न केवल कई जिलों के कलेक्टर बनते रहे हैं, बल्कि बेहद महत्वपूर्ण और मलाईदार जगहों पर भी पदोन्नत होकर पदस्थ होते रहे हैं।दरअसल, मप्र सरकार द्वारा कलेक्टर की पोस्टिंग में भी भेदभाव किया जा रहा है। खासकर प्रमोशन से आईएएस बने अफसरों के बैच में शामिल अधिकारियों की जगह इक्का-दुक्का को ही कलेक्टरी मिल पाती है, जबकि सीधी भर्ती के आईएएस अफसर प्रमोटी से दो गुना ज्यादा कलेक्टरी पाने में सफल रहते हैं। ऐसा 2014 के बैच अफसरों के साथ देखा जा सकता है। सीधी भर्ती के 10 से ज्यादा आईएएस और प्रमोशन वाले चार अफसर ही कलेक्टरी कर रहे हैं। 2014 बैच में कुल 28 अफसर हैं, जिसमें प्रमोटी अफसरों में अभी तक डॉ. अभय अरविंद बेडेकर, अलीराजपुर, सुधीर कुमार कोचर, दमोह, अजयदेव शर्मा पन्ना, चंद्रशेखर शुक्ला सिंगरौली और विदिशा कलेक्टरी से हटाए गए बुद्धेश वैद्य का नाम शामिल हैं। इसी बैच के नियाज अहमद खान, नीतू माथूर, अंजू पवन भदौरिया, जमुना भिडे, दिलीप कुमार कापसे, विनय निगम आदि को कलेक्टर नहीं बनाया है। जबकि सीधी भर्ती के 12 अफसर कलेक्टर हैं। हाल ही में सरकार ने 2015 बैच के आईएएस अफसरों को कलेक्टर बनाया है। इनमें संस्कृति जैन सिवनी, अदिति गर्ग मंदसौर, पर्थ जैसवाल छतरपुर, रौशन कुमार सिंह विदिशा, मृणाल मीना बालाघाट, हर्ष सिंह डिंडौरी, हर्षल पंचौली अनूपपुर और हिमांशु चंदा को नीमच का कलेक्टर बनाया है, जबकि इस बैच में 16 आईएएस अफसर हैं और 12 सीधी भर्ती के तथा 4 प्रमोशन वाले अफसर शामिल हैं।
    इनको कलेक्टरी का इंतजार
    एक तरफ सरकार ने 2015 बैच के आईएएस अफसरों को कलेक्टर बनाने की शुरूआत कर दी है। लेकिन उससे पहले के कई बैच के कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो कलेक्टर बनने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। इनमें 2010 बैच में चंद्रशेखर वालिम्बे, 2011 बैच में सीधी भर्ती की आईएएस नेहा मारव्या, प्रमोशन से आईएएस बने अफसरों में प्रीति जैन, उषा परमार, हरिसिंह मीना, सरिता बाला प्रजापति, गिरीश शर्मा, 2012 बैच के रत्नाकर झा, तरुण भटनागर, दिनेश कुमार मौर्य, विवेक श्रोत्रिय, राजेश कुमार ओगरे, भारती ओगरे, 2013 बैच के शिवम वर्मा, मीनाक्षी सिंह, कैलाश वानखेडे, अमर बहादुर सिंह, मनीषा सेठिया, नीरज कुमार वशिष्ठ, रुही खान, पवन कुमार जैन आदि शामिल हैं। इनमें पवन कुमार जैन के विरुद्ध शिकायतें लंबित हैं। वहीं 2015 बैच को कलेक्टरी मिलना प्रारंभ हो गई है। 8 अफसर कलेक्टर बनाए भी जा चुके हैं। इसके बावजूद रीतू राज, अर्पित वार्मा, बालागुरु के, गुनचा सनोबर, प्रमोटी राखी सहाय, संजय कुमार जैन, शीला दाहिमा और विदिशा मुखर्जी कलेक्टर पाने के लिए लॉबिंग में जुटे हुए हैं। उधर, सीधी भर्ती और प्रमोशन से आईएएस बनीं कई महिला अफसरों को केवल एक बार ही कलेक्टरी मिल सकी है। वर्तमान में इनमें से कई को सचिव और निगम-मंडलों में एमडी जैसे पद पर पदस्थ कर रखा है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति

    November 18, 2025

    मध्यप्रदेश में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में मॉल, बाजार और कारखानों में काम कर सकेंगी, दोगुनी सैलरी का आदेश जारी

    November 18, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.