Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»राजा सराफ पुनः बने मध्य प्रदेश सराफा ऐसोंसिऐशन के प्रदेश अध्यक्ष
    व्यापार

    राजा सराफ पुनः बने मध्य प्रदेश सराफा ऐसोंसिऐशन के प्रदेश अध्यक्ष

    News DeskBy News DeskMay 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजा सराफ पुनः बने मध्य प्रदेश सराफा ऐसोंसिऐशन के प्रदेश अध्यक्ष
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन ss की प्रादेशिक बैठक एवं प्रदेश पदाधिकारियों के चयन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया, आज 23.5.2025 शुक्रवार, राजधानी भोपाल के होटल ‘द विंसेंट इन’ में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मध्य प्रदेश के सभी संभागों से सराफा एसोसिएशन की कोर कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

    बैठक का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के नए पदाधिकारियों का चयन करना था, जिसे पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं सर्वसम्मति से संपन्न किया गया। चयन प्रक्रिया में संगठन की एकता, अनुशासन एवं पारदर्शिता की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

    नव-चयनित पदाधिकारीगण इस प्रकार हैं

    प्रदेश संरक्षक: श्री झमक भरगट, रतलाम
    प्रदेश अध्यक्ष: श्री राजा सराफ, जबलपुर. प्रदेश उपाध्यक्ष: श्री निर्मल वर्मा घुंघरू, इंदौर
    प्रदेश महासचिव: श्री देवीलाल सोनी, आगर
    प्रदेश कोषाध्यक्ष: श्री संजीव गर्ग (गांधी), भोपाल

    बैठक में उपस्थित समस्त कोर कमेटी सदस्यों ने नवचयनित पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

    वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति

    भोपाल सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य श्री नरेश अग्रवाल, श्री सुशील धनवानी, श्री विजय वर्मा, श्री आनंद सोनी, श्री रितेश अग्रवाल, श्री सुमंत सोनी, संजय लाम्बा,श्री राजेश सोनी, श्री योगेश सोनी, श्री विनीत सिंघल, भोपाल ,श्री सुदर्शन सोनी कटनी, राजेश सोनी बंघराजी, ओम सोनी, नवीन सराफ, बालकृष्ण जबलपुर अखिलेश गुप्ता नरसिंहपुर श्री विक्रम सोनी, श्री माखन सोनी (सागर), लायन श्री राजकुमार सराफ प्रिस, श्री नरेंद्र सोनी (विदिशा) श्री सौरभ सोनी रीवा, श्री कमल सोनी हरदा, श्री ओम सोनी, श्री गोपाल सोनी पचोर, श्री नितिन कुमार जैन टीकमगढ़, मध्य प्रदेश कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओ पी सोनी, अखिलेश सोनी, अजय सोनी, महासभा के श्री अशोक वर्मा, श्री रामस्वरूप सोनी मुकेश सोनी सहित अन्य प्रमुख व्यापारीगण भी बैठक में मौजूद रहे। इन सभी ने नवचयनित टीम को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।

    भविष्य की योजनाएं

    नवगठित टीम ने घोषणा की कि एक सप्ताह के भीतर पूरी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश के विभिन्न महानगरों में आगामी महीनों में सराफा व्यापारियों के लिए विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उन्हें शासन की नवीन नीतियों की जानकारी दी जाएगी।

    बैठक में यह चिंता भी जाहिर की गई कि वर्तमान समय में सराफा व्यापारियों को हो रही समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाने की योजना पर भी सहमति बनी।

    विशेष सत्र – वैश्विक बाजार में सराफा व्यापार की दिशा

    बैठक के अंत में बाम्बे से आए विशेषज्ञ श्री नवीन मृदभटकल ने एक विशेष सत्र को संबोधित किया।

    उन्होंने सराफा व्यापारियों को एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) की भूमिका, सट्टेबाजी से बचने की आवश्यकता, तथा वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण संभावित जोखिमों से बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों को व्यापार में विवेकपूर्ण निवेश और सुरक्षित मुनाफा सुनिश्चित करने की रणनीतियों से भी अवगत कराया।

    महासचिव का धन्यवाद ज्ञापन

    बैठक का समापन मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के महासचिव श्री देवीलाल सोनी (आगर) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने सभी आगंतुकों, पदाधिकारियों और विशेष अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक की सफलता पर संतोष जताया।

    राजा सराफ को मध्य प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाए जाने की बहुत बहुत बधाई (कैट)

    कैट मध्य प्रदेश एवं जबलपुर ने मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन की नवनिर्वाचित पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि राजा सराफ में वह सा ही तरह से सक्षम हैं , जो एक अध्यक्ष में होनी चाहिए वह सभी को साथ लेकर चलते हैं, एवं अपने व्यापार में आ रही परेशानियों का समाधान निकालना हेतु सदैव सभी व्यापारियों के साथ खड़े रहते हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिकित्सा शिक्षा को मिला बड़ा सम्मान: सी. पी. राधाकृष्णन आज एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में देंगे संबोधन

    April 23, 2026

    ब्रह्ममुहूर्त में खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, वैदिक मंत्रों के बीच गूंजा धाम

    April 23, 2026

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.