Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»Breaking News»बीकानेर में दहाड़े पीएम मोदी- अब मोदी की नसों में खून नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा
    Breaking News

    बीकानेर में दहाड़े पीएम मोदी- अब मोदी की नसों में खून नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा

    News DeskBy News DeskMay 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीकानेर में दहाड़े पीएम मोदी- अब मोदी की नसों में खून नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बीकानेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पालना में विशाल जनसभा को संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा और ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां गिनाईं।

    पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान एक बात भूल गया। मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गरम रहता है। मोदी की नसों में अब लहू नहीं, गरम सिंदूर बह रहा है। उन्होंने कहा 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। गोलियां पहलगाम में चलीं लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ।

    पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है। भारत ने दो टूक साफ कर दिया है हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और यह कीमत पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी।

    पीएम मोदी ने कहा कि एयरस्ट्राइक के बाद मैं चुरू में आया था और मैंने कहा था, ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झूकने दूंगा’। आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता के साथ कहना चाहता हूं, ‘जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। जो हिंदूस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है, जो सोचते थे भारत चुप रहेगा आज वह घरों में दुबके पड़े हैं। जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वह मलबे के ढेर में दबे हुए हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि पहले घर में घुसकर किया था वार, अब सीधा सीने पर किया प्रहार है। आतंक का फन कुचलने की यही नीति है, यही रीति है, यही भारत है, यही नया भारत है। मोदी बोले, यह शोध और प्रतिशोध का खेल नहीं, यह न्याय का नया स्वरूप है, यह ऑपरेशन सिंदूर है। यह सिर्फ आक्रोश नहीं है, यह समर्थ भारत का रौद्र रूप है, यह भारत का नया स्वरूप है।

    पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर मिटा दिया। हमला पहलगाम में हुआ, लेकिन वहां चली गोलियों ने 1.4 अरब भारतीयों के दिलों को छलनी कर दिया। एक स्वर में एकजुट होकर हर भारतीय ने आतंकवाद को खत्म करने और कल्पना से परे सजा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। यह भारतीय सशस्त्र बलों के साहस के कारण है कि हम आज मजबूत हैं। हमारी सरकार ने तीनों सेवाओं को खुली छूट दी और साथ में तीनों सेवाओं ने एक ऐसी रणनीति तैयार की जो इतनी प्रभावशाली थी कि इसने पाकिस्तान को घुटने पर लाने के लिए मजबूर कर दिया।

    पीएम मोदी ने कहा कि यह संयोग ही है कि पांच साल पहले, भारत के द्वारा बालाकोट हवाई हमले के बाद, मेरी पहली सार्वजनिक रैली यहीं राजस्थान में सीमा पर हुई थी, अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद, एक बार फिर, मेरी पहली रैली इसी वीर भूमि पर, राजस्थान की सीमा पर, बीकानेर में आप सभी के बीच हो रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.