Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने माओवादी संगठन के चीफ बसव राजू को मार गिराया, था एक करोड़ रुपये का इनाम
    छत्तीसगढ़

    अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने माओवादी संगठन के चीफ बसव राजू को मार गिराया, था एक करोड़ रुपये का इनाम

    News DeskBy News DeskMay 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने माओवादी संगठन के चीफ बसव राजू को मार गिराया, था एक करोड़ रुपये का इनाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अबूझमाड़

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों की तरफ से ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए । मिली जानकारी के मुताबिक अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें  27 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान बलिदान और एक जवान के घायल होने की भी खबर है।

    नारायणपुर और बीजापुर इलाके में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों के जवान आज प्रलय बनकर टूटे। नक्सलियों के खिलाफ इस एक्शन में वसव राजू के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक नक्सल संगठन का जनरल सेक्रेटरी वसव राजू भी मारा गया है। वसव राजू कुख्यात नक्सली रहा है उसके ऊपर डेढ़ करोड़ का इनाम है।

    जानें कौन था बसव राजू
    जानकारी के मुताबिक 2018 में बसव राजू को नक्सल संगठन की कमान सौंपी गई थी। बसवा राजू का असली नाम नंबाला केशव राव है। उसे गगन्ना, प्रकाश और बीआर के नाम से भी जाना जाता है। उसके पिता का नाम वासुदेव राव है और  वह काफी उम्रदराज है। उसकी उम्र करीब 75 साल के आसपास बताई जा रही है। उसने बीटेक की पढ़ाई की थी वह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम का रहने वाला था। वसवा राजू खूंखार नक्सली था वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सीनियर कैडर था और दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी का चीफ था। राजू छत्तीसगढ़, ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश की सीमाओं पर सक्रिय था।

     बसवा राजू का आपराधिक रिकॉर्ड
    नक्सली राजू कई नक्सली हमलों को अंजाम दे चुका था। इनमें पुलिसकर्मियों और नागरिकों की हत्या, खनन कंपनियों से उगाही और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना शामिल है। सबसे बड़ा हमला सुकमा और देंतेवाड़ा नक्सली हमला था। 2010 के दंतेवाड़ा हमले में 75 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इसमें उसका ही हाथ था।
     
    विस अध्यक्ष रमन सिंह ने दी बधाई
    नारायणपुर में चल रहे ऑपरेशन में मारे गए 26 नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैं इस बड़े ऑपरेशन के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। इस ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी के घायल होने के अलावा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मैं केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और विजय शर्मा जी को भी बधाई देता हूं।
     
    सीएम साय ने भी जवानों को दी बधाई

    सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सल मोर्चे पर लगातार कामयाबी मिल रही है। 27 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस सफल ऑपरेशन के लिये उन्होंने जवानों को बधाई दी है।

    गढ़चिरौली में 36 लाख की इनामी पांच महिला माओवादी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इन पर महाराष्ट्र सरकार ने 36 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

    गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि टीसीओसी अवधि के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए माओवादियों में एक डिवीजनल कमेटी मेंबर, एक एरिया कमेटी मेंबर और तीन प्लाटून सदस्य शामिल हैं।

    पुलिस ने तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य नाबालिग होने के संदेह में हिरासत में लेकर उन्हें बाल न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

    गिरफ्तार माओवादियों की पहचान उंगी मंगरू होयम उर्फ सुमली डीवीसएम, प्लाटून 32), पल्लवी केसा मीडियम उर्फ बंडी एसीएम, प्लाटून 32 और देवे कोसा पोडियाम उर्फ सबिता प्लाटून सदस्य के रूप में हुई है। ये सभी बीजापुर की रहने वाली हैं।

    दो अन्य माओवादी सदस्यों की उम्र संबंधी पुष्टि न होने पर उन्हें बाल न्यायालय बोर्ड में पेश किया है। उंगी मंगरू होयम पर 16 लाख, पल्लवी केसा मीडियम पर आठ लाख, देवे कोसा पोडियाम पर चार लाख और अन्य दो पर कुल आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।
    घात लगाने की फिराक में थे माओवादी

    गुप्त सूचना के आधार पर गढ़चिरौली पुलिस और सी-60 कमांडो टीम ने लाहेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनगुंडा गांव में 50 से 60 माओवादियों के एकत्र होने की खबर पर 18 मई को सर्च आपरेशन चलाया। 19 मई को सी-60 कमांडो दस्ते ने गांव को घेरते हुए तलाशी शुरू की और पांच माओवादियों को बिना किसी मुठभेड़ के हिरासत में ले लिया।
    हथियार बरामद

    माओवादियों से सुरक्षा बलों ने एक स्वचलित एसएलआर, एक 303 रायफल, तीन सिंगल शाट रायफल, दो भरमार बंदूकें, तीन वाकी-टाकी सेट और नक्सल साहित्य सहित अन्य सामग्री बरामद की है।
    तीन वर्षों में 103 गिरफ्तारी

    पुलिस के अनुसार,सभी पांच माओवादी सुरक्षाबलों पर हमलों समेत कई गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं। गढ़चिरौली पुलिस ने जनवरी 2022 से अब तक कुल 103 माओवादियों को गिरफ्तार किया है, जो नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

    September 21, 2026

    Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

    September 21, 2026

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

    September 21, 2026

    सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

    September 21, 2026

    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

    September 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

    September 21, 2026

    Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

    September 21, 2026

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.