Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»Bilaspur High Court: उम्र कैद की सजा काट रहे युवक को हाई कोर्ट ने किया दोषमुक्त, जानिये बरी होने का क्या बना आधार…
    छत्तीसगढ़

    Bilaspur High Court: उम्र कैद की सजा काट रहे युवक को हाई कोर्ट ने किया दोषमुक्त, जानिये बरी होने का क्या बना आधार…

    News DeskBy News DeskMay 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Bilaspur High Court: उम्र कैद की सजा काट रहे युवक को हाई कोर्ट ने किया दोषमुक्त, जानिये बरी होने का क्या बना आधार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। दुष्कर्म के आरोप में बीते 10 साल से जेल में बंद युवक को हाई काेर्ट के डिवीजन बेंच से राहत मिली है। डिवीजन बेंच ने पीड़िता के उम्र के संबंध में स्कूल के दाखिला रजिस्टर के अनुसार दस्तावेज पेश करने और इसी आधार पर पुलिस में मामला दर्ज करने और कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने को अनुचित करार दिया है।

    डिवीजन बेंच ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र की प्रमाणिकता के लिए स्कूल का दाखिला रजिस्टर ही पर्याप्त नहीं है। इसके लिए प्रमाणिक दस्तावेज का होना जरुरी है। पीड़िता की उम्र को लेकर अभियोजन पक्ष प्रमाणिक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में लिखा है कि केवल स्कूल के दाखिला रजिस्टर की प्रविष्टि को प्रामाणिक साक्ष्य नहीं माना जा सकता, जब तक उसके स्रोत की पुष्टि न हो। अभियोजन यह साबित नहीं कर पाया कि पीड़िता घटना के समय नाबालिग थी, इसलिए पाक्सो एक्ट की धाराएं भी लागू नहीं होतीं।

    कोर्ट ने माना कि पीड़िता ने खुद स्वीकार किया कि वह युवक के साथ पांच-छह महीने रायपुर में साथ रही और उस दौरान वह खुश थी। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि आरोपित ने बलपूर्वक या धोखे से उसका शारीरिक शोषण किया। इस महत्वपूर्ण टिप्पणी के साथ पाक्सो कोर्ट के फैसले काे डिवीजन बेंच ने खारिज कर दिया है।

    दुष्कर्म के मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) ने आरोपी युवक मनप्रताप को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। विशेष न्यायाधीश के फैसले को चुनौती देते हुए मनप्रताप ने क्रिमिनल अपील पेश की थी। मामले की सुनवाई जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की डिवीजन बेंच में हुई।

    वर्ष 2015 में 16 वर्षीय लड़की के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। करीब तीन महीने बाद वह रायपुर के एक गांव से बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह मनप्रताप के साथ प्रेम संबंध में थी और स्वेच्छा से उसके साथ गई थी। लड़की और उसके पिता ने अदालत में इस बात को स्वीकार किया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वह खुद अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी।

    मामले की सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने कहा कि पीड़िता की उम्र के प्रमाण के तौर पर केवल स्कूल दाखिला रजिस्टर पेश किया गया है। जिसमें जन्मतिथि पिता के मौखिक बयान के आधार पर दर्ज की गई थी। उम्र के संबंध में जन्म प्रमाण पत्र, पंचायत रजिस्टर या अन्य प्रमाणिक दस्तावेज पेश नहीं किया गया।

    सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए डिवीजन बेंच ने कहा कि केवल स्कूल के दाखिला रजिस्टर की प्रविष्टि प्रामाणिक साक्ष्य नहीं मानी जा सकती, जब तक उसके स्रोत की पुष्टि न हो। अभियोजन यह साबित नहीं कर पाया कि पीड़िता घटना के समय नाबालिग थी। लिहाजा आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धाराएं भी लागू नहीं होती।

    कोर्ट ने माना कि पीड़िता ने खुद स्वीकार किया कि वह युवक के साथ पांच-छह महीने रायपुर में साथ रही और उस दौरान वह खुश थी। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि आरोपी ने बलपूर्वक या छलपूर्वक उसका शारीरिक शोषण किया। डिवीजन बेंच ने विशेष न्यायालय द्वारा 363, 366, 376(2)(आइ), पाक्सो की धारा 3/4 और एससी, एसटी एक्ट के तहत सुनाई गई सभी सजाओं को खारिज कर दिया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026

    दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 5, 2026

    रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…..

    September 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.