Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»“Duleep Trophy 2024: मुशीर खान ने दोहरे शतक से किया इंकार, अय्यर-पडिक्‍कल ने भारत D को किया मजबूत”
    खेल

    “Duleep Trophy 2024: मुशीर खान ने दोहरे शतक से किया इंकार, अय्यर-पडिक्‍कल ने भारत D को किया मजबूत”

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “Duleep Trophy 2024: मुशीर खान ने दोहरे शतक से किया इंकार, अय्यर-पडिक्‍कल ने भारत D को किया मजबूत”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंडर-19 विश्व कप और रणजी ट्रॉफी के बाद अब मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी में भी अपने बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए 181 रन की पारी खेली और सचिन तेंदुलकर के 33 वर्ष पुराने रिकार्ड को ध्वस्त किया। मुशीर दलीप ट्रॉफी पदार्पण पर तीसरा सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस पारी से भारत 'बी' ने भारत 'ए' के विरुद्ध पहली पारी में 321 रन का स्कोर खड़ा किया।

    दोहरे शतक से चूके मुशीर खान

    जवाब में भारत 'ए' ने दो विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 23 और रियान पराग 27 रन बनाकर खेल रहे थे। 19 साल के मुशीर दलीप ट्रॉफी इतिहास में पदार्पण करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
    इससे पहले यह रिकार्ड सचिन के नाम था। सचिन ने 1991 में पश्चिम क्षेत्र से खेलते हुए पूर्व के विरुद्ध 159 रन की पारी खेली थी। दलीप ट्रॉफी में सबसे सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड बाबा अपराजित के नाम हैं। उन्होंने पदार्पण पर 212 रन बनाए थे। इस मामले में दूसरे नंबर पर विनोद कांबली (203) और तीसरे नंबर पर यश ढुल (193) हैं।

    सैनी के साथ रिकार्ड साझेदारी

    मुशीर ने अपनी पारी में 76 रन और जोड़े। सैनी (56 रन) ने भी उनका पूरा साथ दिया और अपना प्रथम श्रेणी में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया जिससे भारत बी ने बिना कोई विकेट खोए 30 ओवर में 88 रन जोड़ लिए। लंच के बाद दूसरे ओवर में मुशीर की क्रीज पर 484 मिनट की पारी समाप्त हुई जब कुलदीप यादव की गेंद पर पराग ने कैच लपका।

    अय्यर ने लगाया अर्धशतक

    इससे उनकी 205 रन की शानदार साझेदारी का भी अंत हुआ जो दलीप ट्रॉफी के इतिहास में आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी।
    उनकी यह साझेदारी 2010 में अभिषेक नायर और रमेश पोवार के बीच आठवें विकेट के लिए जोड़े गए 197 रन से बेहतर रही।
    कप्तान श्रेयस अय्यर (54) और देवदत्त पडिक्कल (56) के तेज अर्धशतकों से भारत 'डी' ने शुक्रवार को दूसरे दिन भारत 'सी' के विरुद्ध बढ़त 202 रन की कर ली।
    स्टंप तक भारत डी ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 206 रन बना लिए।
    अक्षर पटेल क्रीज पर
    अक्षर पटेल (11 रन) और हर्षित राणा क्रीज पर थे जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला था। बायें हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार भारत सी के लिए दिन के स्टार रहे जिन्होंने 15 ओवर 30 रन देकर पांच विकेट झटके जिसमें पडिक्कल और रिकी भुई (44 रन) के विकेट शामिल थे, जिससे भारत सी की पहली पारी 168 रन पर सिमट गई।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोले CM धामी, कहा- सरकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोले CM धामी, कहा- सरकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: बंडिया में CM धामी ने किया भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा और संस्कार….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: बंडिया में CM धामी ने किया भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा और संस्कार….

    June 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.