Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण दो दिनों के भीतर करें : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण दो दिनों के भीतर करें : कलेक्टर

    News DeskBy News DeskMay 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण दो दिनों के भीतर करें : कलेक्टर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण दो दिनों के भीतर करें : कलेक्टर

    समय-सीमा की बैठक लेकर निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

    उत्तर बस्तर कांकेर
    कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज सुबह समय-सीमा की बैठक आहूत की गई, जिसमें उन्होंने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण आगामी दो दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के लिए भी अधिकारियां को निर्देशित किया। जिन विभागों में सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं जो पेयजल, हैंडपंप सुधार, आवास, राशन आदि से संबंधित हैं, ऐसे विभाग जल्द से जल्द आवेदनों को निराकृत करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

    कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है और सभी अधिकारी इसके तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करें। इसके अलावा यदि किसी प्रकार की मांग का निराकरण शासन स्तर पर होना है

    तो इसके लिए आवेदनों को तत्काल संबंधित उच्च कार्यालय को अग्रेषित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक की हुई प्रगति की समीक्षा की तथा इसमें तेजी लाने के निर्देश जिला पंचायत के सी.ई.ओ. हरेश मण्डावी को दिए। इसी तरह सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के पेंडिंग प्रकरणों को शीघ्रता से प्रारम्भ करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा वयोवृद्ध जनों का पंजीयन करने और सिकलसेल की स्क्रीनिंग बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।

    दिव्यांगों को शासन की योजना का लाभ दिलाने निःशक्तता प्रमाण पत्र फौरी तौर पर जारी के के लिए भी कलेक्टर ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में खाद-बीज की उपलब्धता में वृद्धि हुई है और किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त बैठक में कलेक्टर राजस्व, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, वन, नगरीय निकायों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों में लम्बित आवेदनों की समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.