Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता!
    व्यापार

    कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता!

    News DeskBy News DeskMay 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं। इस वर्ष कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 4 महीने में ही कच्चे तेल की कीमतों में 20% की बड़ी गिरावट दर्ज की है। ऐसे में देश की तेल कंपनियां जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 2 से 3 रुपये तक तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती कर सकती है।

    अमेरिकी कच्चे देल के दाम में 2.49 डॉलर यानी 4.27 प्रतिशत की गिरावट हुई है और ये 55.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। जबकि, ब्रेंट क्रूड तेल के दाम में 2.39 डॉलर यानी 3.9 प्रतिशत की गिरावट हुई है और ये 58.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इस साल कच्चे तेल की कीमतों में अब तक करीब 20 बड़ी फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

    गौरतलब है कि कच्चे तेल के आठ उत्पादक देशों के समूह का नेतृत्व करने वाले सऊदी अरब ने शनिवार को इस बात पर हामी भरी है कि वे जून में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर 4,11,000 बैरल प्रति दिन करेंगे। उसका ये फैसले ऐसे वक्त पर आया है जब ओपेक+ देशों ने मई में अपने कच्चे तेल के प्रोडक्शन के बढ़ाने के फैसले से बाजार को हैरान किया है।

    इधर देश में डीजल की मांग में अप्रैल में करीब चार प्रतिशत की वृद्धि हुई हैष कई महीने की नकारात्मक या कम वृद्धि के बाद अप्रैल में गर्मियों की शुरुआत के साथ डीजल की खपत बढ़ी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस विंग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में डीजल की खपत बढ़कर 82.3 लाख टन हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि से करीब 4% अधिक है। अप्रैल, 2023 की तुलना में खपत 5.3% और कोविड-पूर्व की अवधि यानी 2019 की तुलना में इसमें 10.45% की वृद्धि हुई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल…..

    June 19, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात….

    June 19, 2026

    Uttarakhand: रेस्क्यू किए बच्चों को रखने के लिए चिह्नित होंगे आवास, बाल तस्करी, यौन शोषण पर आयोग ने जताई चिंता

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.