Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG News: सोशल मीडिया पर फर्जी लिस्ट वायरल, रायपुर में तनाव: पहलगाम हमले से जुड़ी अफवाहों ने भड़काया माहौल…
    छत्तीसगढ़

    CG News: सोशल मीडिया पर फर्जी लिस्ट वायरल, रायपुर में तनाव: पहलगाम हमले से जुड़ी अफवाहों ने भड़काया माहौल…

    News DeskBy News DeskMay 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG News: सोशल मीडिया पर फर्जी लिस्ट वायरल, रायपुर में तनाव: पहलगाम हमले से जुड़ी अफवाहों ने भड़काया माहौल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले के 26 मृतकों की फर्जी लिस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद रायपुर में जमकर बवाल हुआ। अब पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के नेता अरुण पन्नालाल पर FIR दर्ज किया है। पन्नालाल पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। इसे लेकर हिंदू संगठनों ने उसके घर के बाहर रातभर अर्धनग्न प्रदर्शन कर विरोध जताया था।

    इस मामले में गौ सेवक आदेश सोनी ने बताया कि, अरुण पन्नालाल क्रिश्चियन फोरम से जुड़ा नेता है। उसने पहलगाम हमले के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक लिस्ट जारी की। जिसमें हमले में 26 लोगों की मौत में 15 मुस्लिम समुदाय से बताया। इस लिस्ट में कई फर्जी नाम भी शामिल थे। यह लिस्ट पूरी तरह फर्जी और झूठी थी। इसमें शहीदों के नाम को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया था।

    5 घंटे तक अर्धनग्न प्रदर्शन किया

    सोनी ने कहा कि, अरुण पन्नालाल के खिलाफ हमने आजाद चौक थाने में शिकायत दी। इसके बाद पन्नालाल के खम्हारडीह थाना इलाके स्थित घर के बाहर रात में करीब 5 घंटे तक अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान हमने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस विरोध प्रदर्शन में कई अन्य हिंदू संगठन भी शामिल गए। प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी हुई।

    दिनेश के परिवार ने भी जताई थी नाराजगी

    सोशल मीडिया पर जो फर्जी लिस्ट जारी हुई उसमें रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का नाम शामिल नहीं था। जिसके बाद दिनेश के रिश्तेदार अमर बंसल ने भी पुलिस में पन्नालाल के खिलाफ शिकायत दी थी। इस शिकायत के बाद पन्नालाल ने परिवार के लोगों से माफी मांगी थी। लेकिन हिंदू संगठन के कार्यकर्ता लगातार एक्शन की मांग कर रहे थे।

    फिलहाल आजाद चौक पुलिस ने अरुण पन्नालाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में अब आगे की कार्रवाई करेगी।

    पन्नालाल ने प्रदर्शन को बताया था गलत

    इस मामले में अरुण पन्नालाल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था कि जो सोशल मीडिया पोस्ट को हटा लिया गया था। फिलहाल उनकी आईडी में इस लिस्ट से जुड़ी कोई भी पोस्ट नहीं है। पन्नालाल ने हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन को गलत बताया था।

    मसीह समुदाय ने किया था विवाद से किनारा

    इस मामले में क्रिश्चियन समुदाय के एक संगठन डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ ने इस विवाद से किनारा किया था। इसके सचिव और प्रवक्ता नीतिन लॉरेंस ने कहा था कि छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम पूरे मसीही समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। मसीही समाज शासन प्रशासन के साथ मिलकर काम करता है। वह किसी भी एक तरफ बयानों का समर्थन नहीं करता है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने की बात कही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026

    दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 5, 2026

    रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…..

    September 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.