Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG Crime News- प्रेमी से प्रताड़ित नाबालिग ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज….
    छत्तीसगढ़

    CG Crime News- प्रेमी से प्रताड़ित नाबालिग ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज….

    News DeskBy News DeskApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG Crime News- प्रेमी से प्रताड़ित नाबालिग ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी से प्रताड़ित नाबालिग ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। किशोरी द्वारा सुसाइड नोट में प्रेमी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का उल्लेख किया था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय नाबालिग ने 26 अप्रैल 2025 को सुबह घर में फांसी लगा ली थी। घटना के दौरान परिजन महुआ बिनने गए हुए थे। किशोरी ने आत्महत्या के पूर्व सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए प्रेमी पवन कुमार सिंह (22 वर्ष) को जिम्मेदार बताया था।

    शादी से किया इनकार, लगातार दे रहा था धमकी

    नाबालिग ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसका पवन कुमार सिंह निवासी ग्राम आबादी, रामचंद्रपुर से प्रेम संबंध था। वह पवन से शादी करना चाहती थी, किंतु पवन उससे शादी करने से इनकार करता था। पवन ने उसे धमकी दी थी कि वह किसी अन्य युवक के साथ भी शादी नहीं करने देगा। पवन ने उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। प्रेमी से लगातार प्रेमी से मिल रही धमकी से किशोरी डरी हुई थी और मानसिक रूप से परेशान थी। 26 अप्रैल को उसने सुसाइड कर लिया।

    पुलिस ने दर्ज किया अपराध, प्रेमी गिरफ्तार

    एसडीओपी रामानुजगंज बाजी लाल सिंह ने बताया कि रामचंद्रपुर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पवन कुमार सिंह के खिलाफ धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ’खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण’, ’वितरण में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, 8 केंद्रों पर बैन’…..

    May 31, 2026

    सुशासन तिहार: प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ भारती का सपना, पक्के घर की चाबी ने बदली जिंदगी…..

    May 31, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से कम लागत में ज्यादा उत्पादन, नैनो उर्वरकों का संतुलित उपयोग मिट्टी में पोषक तत्वों को बनाए रखने में करता है मदद – किसान भूषण साहू…..

    May 31, 2026

    जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती को मिली बड़ी सौगात: 90 लाख रुपये की सड़क परियोजना का भूमिपूजन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिए गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश…..

    May 31, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात…..

    May 31, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जरूरतमंद परिवार को मिला नया आशियाना, जनसमस्या निवारण शिविर में मिली खुशियों की चाबी, परिवार को मिला पक्का मकान…..

    May 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण’, ’वितरण में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, 8 केंद्रों पर बैन’…..

    May 31, 2026

    सुशासन तिहार: प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ भारती का सपना, पक्के घर की चाबी ने बदली जिंदगी…..

    May 31, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से कम लागत में ज्यादा उत्पादन, नैनो उर्वरकों का संतुलित उपयोग मिट्टी में पोषक तत्वों को बनाए रखने में करता है मदद – किसान भूषण साहू…..

    May 31, 2026

    जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती को मिली बड़ी सौगात: 90 लाख रुपये की सड़क परियोजना का भूमिपूजन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिए गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.