Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, UPSC परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागियों को मिलेंगे 1 लाख रुपए
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, UPSC परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागियों को मिलेंगे 1 लाख रुपए

    News DeskBy News DeskApril 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, UPSC परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागियों को मिलेंगे 1 लाख रुपए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.
     छत्तीसगढ़ में यूपीएससी की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने संघ लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

    बता दें कि राज्य शासन द्वारा नगर निगमों में महापौर सम्मान राशि दी जाती है। यूपीएससी के प्रतिभागियों को 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि इसी निधि के अंतर्गत दी जाएगी।

    हाल ही में UPSC 2024 के नतीजे जारी हुए हैं, जिसमें बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने 65वां रैंक हासिल किया है। मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक हासिल किया है। वहीं बस्तर के जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वीं रैंक, अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वीं रैंक और अंबिकापुर की ही शची जायसवाल ने 654वीं रैंक हासिल की है।

    महापौर सम्मान निधि से मिलेगा लाभ

    सरकार की इस पहल के तहत UPSC की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को यह राशि नगर निगमों की ‘महापौर सम्मान निधि’ के अंतर्गत दी जाएगी। यह निर्णय न केवल युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी सहयोग प्रदान करेगा।

    छत्तीसगढ़ के युवाओं का शानदार प्रदर्शन

    हाल ही में घोषित हुए UPSC 2024 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

    • पूर्वा अग्रवाल (बिलासपुर) ने 65वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
    • अर्पण चोपड़ा (मुंगेली) ने 313वीं रैंक हासिल की।
    • मानसी जैन (जगदलपुर, बस्तर) को 444वीं रैंक मिली।
    • केशव गर्ग और शची जायसवाल (दोनों अंबिकापुर से) ने क्रमशः 496वीं और 654वीं रैंक हासिल की।

    यूपीएससी में नवोदय विद्यालय का जलवा कायम

     यूपीएससी 2024 में नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस साल एनवीएस के 35 पूर्व छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर अपना और स्कूल का नाम रोशन किया. शिक्षा मंत्रालय ने भी इस उपलब्धि की सराहना की है. एनवीएस ने ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़ा मंच दिया है.

    यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) 2024 के नतीजों में नवोदय विद्यालय (NVS) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस वर्ष एनवीएस के कई छात्रों ने देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा को पास कर इतिहास रचा है. इन छात्रों की सफलता से न सिर्फ उनके स्कूल का मान बढ़ा है बल्कि पूरे देश में नवोदय शिक्षा मॉडल की ताकत भी दिखाई दी है.

    शानदार सफलता हासिल की

    नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के 35 पूर्व छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफलता हासिल कर सभी का गर्व बढ़ाया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल को परीक्षा के नतीजे जारी किए, जिसमें कुल 1009 से ज्यादा उम्मीदवारों का चयन हुआ.

    टॉप 3 में भी चमके प्रतिभाशाली छात्र

    इस बार प्रयागराज के शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. वहीं, हर्षिता गोयल ने रैंक 2 और डोंगरे अर्चित पराग ने रैंक 3 हासिल कर शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया है.
    शिक्षा मंत्रालय ने दी बधाई

    शिक्षा मंत्रालय ने भी नवोदय विद्यालयों की इस शानदार उपलब्धि की सराहना की. मंत्रालय ने कहा कि नवोदय स्कूल ग्रामीण छात्रों को बेहतरीन शिक्षा देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के काबिल बना रहे हैं. यह सफलता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 में बताए गए समावेशी और समान शिक्षा के सपनों को साकार करती है.

    चयनित छात्र अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्र सरकार की ग्रुप ‘A’ और ‘B’ सेवाओं में नियुक्त होंगे. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पूरी मेरिट लिस्ट देखी जा सकती है. व्यक्तिगत अंक (स्कोरकार्ड) 15 दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे. यूपीएससी ने नियमों के अनुसार एक सामान्य आरक्षित सूची भी तैयार की है. साथ ही, फिलहाल 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अनंतिम तौर पर रखा गया है.

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

    August 27, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: पहाड़ पर दौड़ेगी रेल, बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर

    August 27, 2026

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार

    August 27, 2026

    Uttarakhand News: 100% सुरक्षा की गारंटी! UCC को लेकर CM धामी का बड़ा दावा, बहनों को दी ये ताकत….

    August 27, 2026

    Uttarakhand News: 100% सुरक्षा की गारंटी! UCC को लेकर CM धामी का बड़ा दावा, बहनों को दी ये ताकत….

    August 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

    August 27, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: पहाड़ पर दौड़ेगी रेल, बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर

    August 27, 2026

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.