Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया श्रवण: देशवासियों से सतत संवाद का माध्यम है “मन की बात” कार्यक्रम…
    मध्यप्रदेश

    प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया श्रवण: देशवासियों से सतत संवाद का माध्यम है “मन की बात” कार्यक्रम…

    News DeskBy News DeskApril 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया श्रवण: देशवासियों से सतत संवाद का माध्यम है “मन की बात” कार्यक्रम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से सतत संवाद के अभूतपूर्व माध्यम “मन की बात” के 121 वें संस्करण का श्रवण अत्यंत प्रेरणादायक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया।  उन्होंने कहा कि यह प्रसारण देश को एक सूत्र में पिरोकर सभी देशवासियों के मातृभूति के प्रति समर्पण, सम्मान और स्नेह को राष्ट्रव्यापी स्वरूप प्रदान करता है।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन हमेशा हम सभी को प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात की 121वीं कड़ी में कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

    इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मादी ने विज्ञान शिक्षा और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाई देने में महान वैज्ञानिक डॉ. के कस्तूरीरंगन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अब भारत ने अपने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया है।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा विकसित सचेत एप, कृषि एवं उद्यानिकी में हो रहे नवाचारों और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के संबंध में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा चंपारण सत्याग्रह पर लिखी पुस्तक पढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति

    November 18, 2025

    मध्यप्रदेश में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में मॉल, बाजार और कारखानों में काम कर सकेंगी, दोगुनी सैलरी का आदेश जारी

    November 18, 2025

    मध्य प्रदेश में लॉन्च हुआ जल दर्पण पोर्टल, हर गांव की नल-जल स्थिति अब ऑनलाइन मॉनिटर होगी

    November 18, 2025

    अशोकनगर अस्पताल की नर्स ने सर्जिकल वार्ड में दारू पार्टी पकड़ी, कलेक्टर ने दिया बड़ा सम्मान

    November 18, 2025

    खंडवा में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस बनी मरीज के लिए वरदान, इंदौर इलाज के लिए एयरलिफ्ट

    November 18, 2025

    इंदौर-भोपाल में ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला, सुबह 8:30 बजे से कक्षाएं, पहली से आठवीं तक लागू

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.