Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskApril 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंबिकापुर
    बलरामपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऑनलाइन सट्टा एप ‘काबूक’ का संचालन कर रहा था। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लैपटॉप, 23 मोबाइल फोन, 46 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 1.50 लाख नकदी और एक महिंद्रा थार वाहन जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में 4 करोड़ रुपये के अनाधिकृत लेनदेन का खुलासा हुआ है। गिरोह का मास्टरमाइंड अंबिकापुर का सचिन कुमार सैनी उर्फ बिट्टू बिहारी है।
     
    मध्यप्रदेश के बैढ़न में थी गिरोह की जड़ें
        बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के आधार पर ग्राम बरदर निवासी नंदन कुमार रजक (20) और ग्राम अमटाही निवासी शोएब खान (31) को पहले गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण से गिरोह के अन्य सदस्यों का पता चला।
        विशेष अपराध अनुसंधान टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी जुटाई, जिसके लोकेशन मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न शहर में मिले। इसके बाद पुलिस ने बैढ़न में घेराबंदी कर किराए के मकान में रह रहे गिरोह के आठ सदस्यों को धर दबोचा।

    4 हजार से 12 हजार में खरीदे जाते थे बैंक खाते
        एसपी वैभव बैंकर के अनुसार, मास्टरमाइंड सचिन कुमार सैनी ने गिरोह का संचालन संगठित तरीके से किया। गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेज छात्रों और अन्य व्यक्तियों के नाम पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाता था। ये खाते 4,000 से 12,000 रुपये में खरीदे जाते और रायपुर के दलालों को 10,000 से 15,000 रुपये में बेचे जाते।
        खातों में इंटरनेट बैंकिंग और एसएमएस अलर्ट के लिए फर्जी मोबाइल नंबर लिंक किए जाते थे। एटीएम कार्ड और सिम कार्ड को कोरियर के जरिए रायपुर भेजा जाता, जहां से इन्हें देशभर के साइबर अपराधियों को बेचा जाता। इन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम जमा और निकासी की जाती थी।

    ऑनलाइन सट्टा एप ‘काबूक’ का भी संचालन
        गिरोह ने ऑनलाइन बैटिंग एप ‘काबूक’ की आईडी लेकर सट्टेबाजी का धंधा भी चला रखा था। वर्तमान में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों पर सट्टा खिलवाया जा रहा था।
        पुलिस ने जब्त लैपटॉप और मोबाइल की जांच में सैकड़ों बैंक खातों से चार करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के सबूत मिले। इसके अलावा, 18 इनएक्टिव सिम कार्ड, चार चेकबुक, वाई-फाई सेट और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

    आगे की जांच और कार्रवाई जारी
        एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य साइबर अपराधियों की पहचान की जा रही है। बरामद बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
        पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के तार देश के कई राज्यों से जुड़े हैं, और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। यह कार्रवाई साइबर अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

    इनकी हुई गिरफ्तारी
        सचिन कुमार सैनी उर्फ बिट्टू बिहारी (24) महुआपारा वार्ड नंबार 10 अंबिकापुर
        राजेश सोनकर (25) वर्ष आंबेडकर वार्ड मुंगेली
        सुखदेव साहू (23) कैलाशपुर जिला सूरजपुर
        आयुश कुमार साहू (23) कैलाशपुर जिला सूरजपुर
        मुकेश जायसवाल (21) पौंडी थाना पाली जिला कोरबा
        प्रशांत सिंह (23) दत्ता कालोनी अंबिकापुर थाना गांधीनगर
        अभिषेक जायसवाल (22) चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर
        दीपक कुमार यादव (26) पेटामारा थाना तुमला जिला जशपुर

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

    August 27, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: पहाड़ पर दौड़ेगी रेल, बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर

    August 27, 2026

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार

    August 27, 2026

    Uttarakhand News: 100% सुरक्षा की गारंटी! UCC को लेकर CM धामी का बड़ा दावा, बहनों को दी ये ताकत….

    August 27, 2026

    Uttarakhand News: 100% सुरक्षा की गारंटी! UCC को लेकर CM धामी का बड़ा दावा, बहनों को दी ये ताकत….

    August 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

    August 27, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: पहाड़ पर दौड़ेगी रेल, बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर

    August 27, 2026

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.