Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अकलतरा सहित मंडल के 15 स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प
    छत्तीसगढ़

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अकलतरा सहित मंडल के 15 स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अकलतरा सहित मंडल के 15 स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

     रेलवे लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के लिए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है। रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के अंतर्गत स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के 15 स्टेशनों में पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना का मकसद आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता के साथ मौजूदा सुविधाओं को यात्री अनुकूलन बनाना है।

    इसी क्रम में अकलतरा रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास किया जा रहा है। अकलतरा छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले तथा हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलवे मार्ग में स्थित है। अकलतरा चूना पत्थर और चावल मिलों के लिए प्रसिद्ध है। इसके चारों ओर कई क्रशर और चावल मिलें एवं कई बड़े सीमेंट प्लांट भी स्थित हैं। उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखकर अकलतरा स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाएं और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य के साथ विकसित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक व व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अकलतरा स्टेशन में लगभग 16.20 करोड़ रुपये की लागत से यात्री सुविधा विकास के अनेक कार्य कराये जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को भविष्य में और बेहतर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर स्टेशन भवन प्रवेश पोर्च, व्यवस्थित प्रवेश व निकासी द्वार, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। दोपहिया एवं चारपहिया गाडि?ों के लिए 2880 वर्गमीटर का सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया, 270 वर्गमीटर का गार्डन विकसित कर सौंदर्यीकरण तथा स्थानीय कला-संस्कृति की चित्रकारी से स्टेशन को आकर्षक बनाया जा रहा है।

    यात्रियों के सुलभ आवागमन हेतु 4350 वर्गमीटर पर रोड सरफेसिंग का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। अतिरिक्त कोच एवं ट्रेन इंडकेशन बोर्ड तथा टिकट बुकिंग काउंटरों को अपग्रेड किया जा रहा है। स्टेशन परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु मौजूदा हाइमास्ट लाइट की शिफ्टिंग के साथ नये हाइमास्ट लाइट लगाए जा रहे है। प्लेटफार्म की फ्लोरिंग, अतिरिक्त 03 नये प्लेटफार्म शेल्टर का निर्माण, प्लेटफार्म में अतिरिक्त बीबीसी मॉडल शौचालय का निर्माण, ऊंचे स्मारकीय झंडे, प्रतीक्षालयों का नवीनीकरण, महिलाओं, वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों के अनुकूल दीर्घकालिक सुविधाओं के साथ बेहतर सुरक्षा हेतु सीसीटीवी लगाए जा रहे है। स्टेशन में यात्रियों की सुविधा हेतु डिजाइनर साइनेजेस भी लगाए जाएंगे। ये सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे है और वर्तमान में अब तक 65 प्रतिशत कार्य पूरे किए जा चुके है तथा शेष कार्य प्रगति पर है।

    अकलतरा स्टेशन पर किए जा रहे उपरोक्त पुनर्विकास कार्यों के पूरा होते ही यात्रियों को आरामदायक के साथ सुलभ यात्रा अनुभव प्राप्त होगा साथ ही संस्कृति, पर्यटन और व्यापार में भी व्यापक विस्तार होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें : धामी।

    August 21, 2026

    Uttarakhand News: घर वापसी का प्लान तैयार! पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार के साथ रिवर्स पलायन पर फोकस,,,,

    August 21, 2026

    Uttarakhand News: घर वापसी का प्लान तैयार! पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार के साथ रिवर्स पलायन पर फोकस,,,,

    August 21, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….

    August 21, 2026

    मेरी बेटी-मेरा अभिमान, शौचालय से शुरू होगी हजारों बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास की नई कहानी….

    August 21, 2026

    टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित….

    August 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें : धामी।

    August 21, 2026

    Uttarakhand News: घर वापसी का प्लान तैयार! पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार के साथ रिवर्स पलायन पर फोकस,,,,

    August 21, 2026

    Uttarakhand News: घर वापसी का प्लान तैयार! पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार के साथ रिवर्स पलायन पर फोकस,,,,

    August 21, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….

    August 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.