Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»20 साल से लापता एक्टर राज किरण की तलाश में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड—ढूंढने वालों को मिलेगा इनाम
    मनोरंजन

    20 साल से लापता एक्टर राज किरण की तलाश में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड—ढूंढने वालों को मिलेगा इनाम

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    20 साल से लापता एक्टर राज किरण की तलाश में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड—ढूंढने वालों को मिलेगा इनाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शिक्षा, कर्ज, अर्थ और राज तिलक जैसी फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता राज किरण (Raj Kiran) पिछले 20 साल से गायब हैं। इंडस्ट्री छोड़ने के बाद वह कहां गए और क्या कर रहे हैं, इसका पता तो उनके परिवार को भी नहीं है। सालों से उनका परिवार राज किरण की तलाश कर रहा है। यहां तक कि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने भी उन्हें ढूंढने की कोशिश की थी। अब ऋषि की ये ख्वाहिश सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Somy Ali) पूरा करेंगी।

    बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक हालिया पोस्ट के जरिए जाहिर किया है कि उन्होंने ऋषि कपूर से वादा किया था कि वह राज किरण को ढूंढकर रहेंगी। उन्होंने राज को ढूंढने के लिए मां से उधार पैसे लिए और खुद के पैसे खर्च किए, लेकिन ऐसा न हो सका। अब उन्होंने एक बार फिर राज को ढूंढ रही हैं और अभिनेता को ढूंढने वाले के लिए इनाम भी रखा है।

    ऋषि कपूर से किया था वादा

    सोमी अली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राज किरण का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप के साथ सोमी ने कैप्शन में लिखा, "दोस्तों, अगर मुझे कुछ वैध जानकारी मिलती है तो आर्थिक इनाम भी मिलेगा। यह कोई फ्रॉड या स्कैम नहीं है। मैंने दिवंगत मिस्टर ऋषि कपूर जी से वादा किया था कि मैं अभिनेता राज किरण की तलाश करना कभी बंद नहीं करूंगी।"

    Actor Raj Kiran

    20 साल से ढूंढ रहीं सोमी अली

    सोमी अली ने लिखा, "मैं उन्हें 20 साल से ढूंढ रही हैं। मैंने खुद के पैसे लगाकर और कई बार अपनी मां से उधार लेकर कई राज्यों में उन्हें ढूंढने गई। ताकि चिंटू जी चैन की नींद ले सकें और मैं अपना वादा पूरा कर सकूं। चिंटू जी और एक अन्य अभिनेत्री ने भी उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए।"

    राज किरण की इसलिए कर रहीं तलाश

    सोमी अली ने लोगों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा, "अगर आप में से किसी को उनके ठिकाने के बारे में पता चले है तो कृपया मुझे मैसेज भेजें। यह सिर्फ यह देखने के लिए है कि क्या वह ठीक हैं और क्या उन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत तो नहीं है? एक पीड़ित अधिवक्ता के रूप में और 17 वर्षों से अपने संगठन को चलाने के कारण मेरा दिल कभी नहीं रुकता और मैं बस यह जानना चाहती हूं कि क्या वह ठीक हैं? सचमुच यही हम हमेशा से चाहते थे और अब मुझे अपना वादा पूरा करना है।"

    राज किरण के बारे में डिटेल्स

    सोमी अली ने अभिनेता राज किरण के बारे में डिटेल्स भी शेयर किए हैं। सोमी अली के मुताबिक, राज किरण महतानी (जन्म 5 फरवरी 1949) एक पूर्व भारतीय अभिनेता हैं जिन्हें बॉलीवुड में उनके काम के लिए जाना जाता है। बॉम्बे में एक सिंधी परिवार में जन्मे राज ने बी.आर. इशारा की कागज की नाव (1975) से अपनी शुरुआत की और 90 के दशक के मध्य तक 100 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए। बाद में वे इंडस्ट्री से गायब हो गए और माना जाता था कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका में एकांतवास में रह रहे हैं, लेकिन 2011 की परस्पर विरोधी रिपोर्टों से पता चला कि उनका ठिकाना अज्ञात था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.