Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»आज का राशिफल 8 अप्रैल 2025
    धर्म

    आज का राशिफल 8 अप्रैल 2025

    News DeskBy News DeskApril 8, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज का राशिफल 8 अप्रैल 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि:
    आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आज आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है, चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी।
    शुभ रंग- सफेद
    शुभ अंक- 1

    वृष राशि:
    आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छे ऑफर्स मिलेंगे और अधिक से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और वह आज अपने बिजनेस को काफी विस्तृत करेंगी। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत फील करेंगे। काम में तमाम कठिनाईयां होने के बावजूद भी आप उनसे सामना करने में सफल होंगे।
    शुभ रंग- गोल्डन
    शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि:
    आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। बुक सेलर्स के लिए आज का दिन बेहद ही लाभकारी रहेगा, बुक्स की सेल ज्यादा ही बढ़ेगी। बिजनेस साझेदार के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत के हिसाब से आज आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। नवविवाहित दम्पति आज मंदिर भगवान के दर्शन के लिये जायेंगे, भगवान से अपने रिश्ते के लिए प्रार्थना करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 6

    कर्क राशि:
    आज का दिन आपके अच्छा रहने वाला है। आज का दिन माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नया पद मिलेगा। आज आप दूसरों की समस्याओं निवारण करेंगे। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 2

    सिंह राशि:
    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपना टाइम आज बच्चों को पढ़ाने में स्पेंड करेंगे, बच्चे खुश नज़र आएंगे। मित्र को उसके जीवन में चल रही समस्याओं से बचने के लिए आप उसको सलाह देंगे जिससे उसका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य ले लें। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- काला
    शुभ अंक- 5

    कन्या राशि:
    आज आपका दिन शानदार रहेगा। फुटबॉल खेल रही महिलाओं को आज शानदार जीत मिलेगी, जिससे उनको अवार्ड दिया जायेगा। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। आपका फ्रेंड आपसे जरुरी सामान की डिमांड कर सकते हैं, आप भी उनको निराश नहीं करेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ ज्यादा बढ़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
    शुभ रंग- पिंक
    शुभ अंक- 3

    तुला राशि:
    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आप नए काम पर सोच विचार कर सकते है जिससे आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपसी रिश्ता मज़बूत होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए है। बच्चे अपने जरुरत का सामान आपसे मांग सकते है। शिक्षकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होने से मन प्रसन्न रहेगा।
    शुभ रंग- ओरेंज
    शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि:
    आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कुछ दिन के लिए कैंसिल करना पड़ सकता है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को आज उनके कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी जिसका लाभ उनको खेल के मैदान में मिलेगा। आज आप बुजुर्गों के साथ समय बितायेंगे। लेखकों को आज उनके किसी कविता के लिए सम्मानित किया जायेगा। संतान पक्ष से आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। किसी नए रोचक पर्सन से मुलाकात होगी।
    शुभ रंग- मरून
    शुभ अंक- 6

    धनु राशि:
    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों के द्वारा सम्मानित लिया जायेगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। भाई बहन के रिश्तों में आज ज्यादा प्यार बढ़ेगा, मिलकर काम करेंगे। बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास सफल होंगे, बिजनेस काफी तरक्की करेगा। पौष्टिक भोजन करे जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा। घुटनों सम्बन्धी समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर से दिखायेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आयेंगे।
    शुभ रंग- पीच
    शुभ अंक- 5

    मकर राशि:
    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी, लेकिन आप इनसे निपटने में सफल होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा, जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि:
    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। आज आप नया वाहन लेने का विचार करेंगे। ज्वेलरी शॉप वालो की आज अधिक सेल होगी और अधिक लाभ होगा। माता जी आपके काम में हेल्प करेंगी आपको काफी आराम रहेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उम्मीद को कायम करेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 9

    मीन राशि:
    आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के काम में आज आप बिजी रहेंगे, जिससे घर देर से पहुंचेंगे। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका इम्प्रैशन लोगों पर साफ दिखेगा। आपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आपको और मेहनत करने की जरुरत है। आपको फालतू के खर्चों को कम करना चाहिए जिससे परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहे। दादा- दादी का समय बच्चों को कहानियाँ सुनकर बीतेगा।
    शुभ रंग- सिल्वर
    शुभ अंक- 2

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोले CM धामी, कहा- सरकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोले CM धामी, कहा- सरकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: बंडिया में CM धामी ने किया भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा और संस्कार….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: बंडिया में CM धामी ने किया भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा और संस्कार….

    June 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.