Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG CRIME : अवैध शराब तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई: पुलिस ने ढाबा संचालक समेत 4 आरोपी को किया गिरफ्तार…
    छत्तीसगढ़

    CG CRIME : अवैध शराब तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई: पुलिस ने ढाबा संचालक समेत 4 आरोपी को किया गिरफ्तार…

    News DeskBy News DeskMarch 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG CRIME : अवैध शराब तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई: पुलिस ने ढाबा संचालक समेत 4 आरोपी को किया गिरफ्तार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जीपीएम पुलिस जिले में अवैध शराब तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। साइबर सेल जीपीएम और थाना गौरेला पुलिस ने आज मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही 187 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार आरोपियों में गौरेला निवासी मिलेनियम ढाबा संचालक भी शामिल है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन की जा रही है। साइबर सेल और थाना गौरेला पुलिस की टीम ने Eco कार नम्बर CG12 BC 9212 को रोका और तलाशी ली।

    तलाशी के दौरान वाहन से कुल 187.020 लीटर मध्यप्रदेश ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे छत्तीसगढ़ में खपाने की योजना थी। गौरेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 34(2), 59(a) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

    इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप, आरक्षक सुरेन्द्र विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, हर्ष गहरवार तथा थाना गौरेला से सहायक उप निरीक्षक अशोक सोनवानी, प्रधान आरक्षक संतोष बंजारे की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी।

    गिरफ्तार आरोपी :-

    तेज राम राठौर (पिता: स्व. पोषण लाल राठौर, उम्र: 45 वर्ष), निवासी ग्राम सिवनी, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश।
    शैलेंद्र राठौर (पिता: मिसम राठौर, उम्र: 20 वर्ष), निवासी ग्राम उमरिया, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश।
    प्रदीप राठौर (पिता: कमल सिंह राठौड़, उम्र: 19 वर्ष), निवासी ग्राम उमरिया ठाकुर दाई, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश।
    गौरव विश्वकर्मा (पिता: देव शरण विश्वकर्मा, उम्र: 35 वर्ष), निवासी मडना वार्ड न.13, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….

    October 18, 2026

    फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

    October 18, 2026

    भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक, अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील….

    October 18, 2026

    अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को होगी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ…..

    October 18, 2026

    महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल…..

    October 18, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार, रायपुर के मैदान से पूरी दुनिया देखेगी राज्य के खिलाड़ियों का हुनर…..

    October 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर मंथन।

    October 18, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर हुई चर्चा……

    October 18, 2026

    Uttarakhand News: चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात….

    October 18, 2026

    Uttarakhand News: ऋषिकेश में फिर गूंजेगी बीटल्स की कहानी! ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म की फरवरी 2027 में होगी शूटिंग, CM धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता…

    October 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.