Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»हेमंत सरकार की गलती से हमने 12 नौजवानों को खो दिया: महतो
    राजनीती

    हेमंत सरकार की गलती से हमने 12 नौजवानों को खो दिया: महतो

    News DeskBy News DeskSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रांची। झारखंड में आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में रोजगार के प्रति कभी गंभीर नहीं रही और नए पदों का सृजन करने की बात तो दूर यह सरकार रिक्त पदों को भी भर नहीं पाई है। महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कहा कि आज राज्य के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात ने राज्य की छवि को धूमिल किया है। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की हमारी तैयारी है।
    वहीं, इस दैरान अधिवक्ता सह समाजसेवी आशुतोष वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महतो ने कहा कि सिपाही बहाली में सरकार की बड़ी गलती की वजह से हमने अपने परिवार के 12 नौजवानों को खो दिया है। सरकार अपने ही बनाए हुए नियमावली का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से मुकर नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि इस बहाली में राज्य के लाखों युवा शामिल हो रहे हैं यह उनकी मजबूरी है। सरकार ने रोजगार के अवसर न देकर युवाओं को ऐसा करने पर मजबूर किया है। घटना होने के बाद सीएम मूल्यांकन कर रहे हैं जबकि सरकार का दायित्व था कि ऐसी घटना ही न हो।
    उन्होंने कहा कि बिना किसी तैयारी के सरकार ने यह दौड़ आयोजित की थी। अपने विषय में बेहतर सोचने वाले लोगों की इस राज्य को जरुरत है। अच्छे विचार और नि:स्वार्थ भाव से राज्य की सेवा करने की इच्छाशक्ति से ही बदलाव संभव है। महतो ने कहा कि आशुतोष के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करें। इसके लिए आजसू पार्टी आपको एक सशक्त मंच देगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.