Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जिले में कानून व्यवस्था होगी सख्ती, अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए दिए गए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    जिले में कानून व्यवस्था होगी सख्ती, अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए दिए गए निर्देश

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिले में कानून व्यवस्था होगी सख्ती, अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए दिए गए निर्देश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कानून व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न

    एमसीबी
    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी ईद-उल-फितर और चैत्र नवरात्र के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने जिले में बाहरी घुसपैठियों की पहचान और फर्जी सिम कार्डों की ट्रैकिंग को लेकर विशेष अभियान चलाने की जानकारी दी। घर-घर सर्वे कर बाहरी व्यक्तियों की पहचान, उनका आधार और मोबाइल नंबर सत्यापित करने के निर्देश दिए गए। अपराधियों की मोबाइल ट्रैकिंग और कॉल रिकॉर्ड की निगरानी कर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

    कलेक्टर ने जिले में अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई होगी और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर वहां पौधारोपण किया जाएगा। शहर के बीच एनएच पर खड़े ट्रकों और अन्य वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यातायात बाधित न हो। साथ ही, पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा। चेंबर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर फल-सब्जी, मटन और मछली बाजारों के लिए उचित स्थान निर्धारित किए जाएंगे। शहर में अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को हटाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं, खासकर स्कूलों और शासकीय कार्यालयों के आसपास के क्षेत्र में सख्ती बरती जाएगी।

    यदि आदेश का पालन नहीं किया गया तो संबंधित दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। चिरमिरी बस स्टैंड, बाजार और नगर निगम कार्यालय के आसपास अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए गए हैं, जिसके लिए पहले स्थानीय लोगों से चर्चा कर उचित समाधान निकाला जाएगा। इस बैठक के जरिए जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण और बाहरी घुसपैठियों पर सख्ती बरती जाएगी। आने वाले दिनों में इन सभी निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा ताकि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शांति और सुचारु प्रशासन व्यवस्था बनी रहे। इस बैठक में एसडीएम लिंगराज सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक वडेगावकर, एलेक्स टोप्पो अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़ के साथ समस्त पुलिस अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित समस्त तहसीदार और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026

    Uttarakhand News: राष्ट्र निर्माण उत्सव में CM धामी का संदेश: युवाओं को बनना होगा फ्यूचर-रेडी, नौकरी नहीं रोजगार सृजन की सोच अपनाएं…..

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान…..

    April 15, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 15, 2026

    क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव….

    April 15, 2026

    पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026

    Uttarakhand News: राष्ट्र निर्माण उत्सव में CM धामी का संदेश: युवाओं को बनना होगा फ्यूचर-रेडी, नौकरी नहीं रोजगार सृजन की सोच अपनाएं…..

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान…..

    April 15, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.