Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद बरामद…
    मध्यप्रदेश

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद बरामद…

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद बरामद…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बस्तर: पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 78 दिनों में कुल 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l

    पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि जिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अण्ड्री के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में बीजापुर DRG/Bastar Fighters/STF/डDRG सुकमा /सीआरपीएफ पार्टी रवाना हुई थी।

    अभियान के दौरान दिनांक 20/03/2025 के प्रातः लगभग 07:00 बजे से डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही ।

    मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर कुल 26 हार्डकोर वर्दीधारी माओवादियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ । मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l

    मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS rifle, . 303, नक्सलियों द्वारा निर्मित रॉकेट लांचर, BGL launcher हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l

    मुठभेड़ में Bijapur DRG के जवान राजू ओयम (ग्राम – बोड़गा , PS भैरमगढ़, District Bijapur) शहीद हो गया l

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला द्वारा बताया गया कि दिनांक 20.03.2025 को जिला कांकेर-नारायणपुर के सरहदी क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना पर DRG Kanker/Bastar Fighters/BSF की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान हेतु रवाना हुई थी।

    अभियान के दौरान प्रातः छोटेबिटिया थाना क्षेत्रांतर्गत बिनागुंडा, कुरूषकोड़ो एवं पांगुर के बीच जंगल पहाड़ में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच प्रातः लगभग 08:00 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही l

    मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 04 माओवादियों के शव व आटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया है। सर्च अभियान जारी है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l

    पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में और अधिक नक्सलियों के घायल या मारे जाने की संभावना को देखते हुए आस पास के क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है l

    पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF//Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

    मुठभेड़ की संबंध में विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी ।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति

    November 18, 2025

    मध्यप्रदेश में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में मॉल, बाजार और कारखानों में काम कर सकेंगी, दोगुनी सैलरी का आदेश जारी

    November 18, 2025

    मध्य प्रदेश में लॉन्च हुआ जल दर्पण पोर्टल, हर गांव की नल-जल स्थिति अब ऑनलाइन मॉनिटर होगी

    November 18, 2025

    अशोकनगर अस्पताल की नर्स ने सर्जिकल वार्ड में दारू पार्टी पकड़ी, कलेक्टर ने दिया बड़ा सम्मान

    November 18, 2025

    खंडवा में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस बनी मरीज के लिए वरदान, इंदौर इलाज के लिए एयरलिफ्ट

    November 18, 2025

    इंदौर-भोपाल में ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला, सुबह 8:30 बजे से कक्षाएं, पहली से आठवीं तक लागू

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.