Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP News: प्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रगति पर विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    मध्यप्रदेश

    MP News: प्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रगति पर विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP News: प्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रगति पर विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है। राजधानी क्षेत्र की तीव्र प्रगति होगी। हाल ही में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। भोपाल शहर में ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन होते रहना आवश्यक है। भोपाल में शहरी क्षेत्र में आवास सुविधा सहित अन्य सुविधाएं भी विकसित की जा रही है।

    भविष्य में भोपाल के साथ सीहोर विदिशा, नर्मदापुरम, रायसेन आदि के क्षेत्रों को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का विकास होगा। भविष्य की आवश्यकता के मद्देनजर विभिन्न प्रकार की विकसित सुविधाओं का किया जाना आवश्यक है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य करेगी। संपूर्ण प्रदेश में समग्र विकास के लिए विकसित भारत 2047 के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुरूप कार्य संपन्न होंगे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल देश की सबसे सुंदर और स्वच्छ राजधानी है। यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रात्रि विश्राम किया। उन्होंने और उद्यमियों एवं निवेशकों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया। राज्य सरकार ने ‘झीलों के शहर’ को पांच शहरों के साथ जोड़कर विकास की नई कल्पना की है। इस प्रकार मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर दो मेट्रोपोलिटन सिटी आकार लेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार भी 2047 के विजन पर कार्य कर रही है।

    आगामी 25 साल में भोपाल और इंदौर को मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से स्वच्छता पेयजल, सीवर और रोड जैसी बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखकर योजना बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में मध्यप्रदेश को विशेष अनुदान दिया है। उनका सपना है कि हर गरीब और जरूरतमंद का अपना पक्का मकान हो।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार की शाम भोपाल के तात्या टोपे नगर (टीटी नगर) स्थित भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन की परियोजना के प्रथम चरण में नवनिर्मित 364 जी-टाइप आवासों के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा तात्या टोपे नगर के नवनिर्मित शासकीय आवासों के परिसर का नाम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी परिसर होगा। यहां आवासीय परियोजना के प्रथम चरण में 116.26 करोड़ की लागत से निर्मित 364 जी टाइप आवास गृहों का लोकार्पण हुआ है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती कल्पना गुर्जर, श्रीमती संगीता उइके, श्री राघवेंद्र सिंह को उनके शासकीय आवास की चाबियां सौंपी। साथ ही उन्होंने भोपाल नगर निगम के अधिकारियों को इस परियोजना के द्वितीय चरण में आगामी दो से तीन महीने में एफ-टाइप आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को रंगपंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए कहा कि भारत हजारों सालों से सूर्य के समान दुनिया को आकर्षित कर रहा है। प्राचीन काल से ऋषियों ने सनातन संस्कृति के हर त्यौहार को प्रकृति से जोड़ा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में देश में अमृतकाल चल रहा है, जो हम सबको जीवन में वसंत ऋतु जैसे आनंद और उत्साह की अनुभूति करवाता है।

    स्मार्ट सिटी के इन शासकीय आवासों में परिवार रहने आएंगे तो उसका अलग ही आनंद होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी वो सबको पक्का घर उपलब्ध करवाने के लिए चिंता करते हैं। सबका अपना मकान हो, इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकारों ने योजना शुरू की है। लोगों को आवास ऋण के ब्याज में भी अनुदान मिल रहा है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सवा साल में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। आने वाले 5 साल में अलग-अलग विभागों के ढाई लाख पदों पर नियुक्तियां होंगी। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को 1 अप्रैल से 7 वें वेतनमान के बराबर भत्तों का लाभ मिलेगा। गत वर्ष कर्मचारियों को दो बार चार-चार प्रतिशत डी.ए. स्वीकृत किया गया। कर्मचारियों को पदोन्नति का भी लाभ मिल सके, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार 2047 तक विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। पिछले कुछ वर्षों में मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। वर्ष 2002 – 2003 में जहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय मात्र 11 हजार रूपये थी, वह अब बढ़कर 1 लाख 52 हजार 680 वार्षिक रुपए हो चुकी है।

    इस साल सरकार ने 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का जनकल्याणकारी बजट पेश किया है। यह बजट पांच वर्ष में बढ़कर 7 लाख करोड़ और आगामी 25 साल में 250 लाख करोड़ का होगा और मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 22 लाख वार्षिक हो जाएगी। राज्य सरकार ने प्रत्येक नागरिक की समृद्धि का लक्ष्य रखा है।

    नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी और विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। श्रीमती बागरी ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में गरीब वर्ग के साथ ही अन्य वर्गों के लिए भी आवास व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्य किया जा रहे हैं। भोपाल के कर्मचारी बंधु स्मार्ट सिटी के विकास के बाद पुराने शासकीय आवास के स्थान पर नए आवास गृहों में आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। विधायक श्री सबनानी ने कहा कि वर्ष 2016 से शासकीय आवास की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों के हित के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव, लोक कल्याणकारी दृष्टिकोण से तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, श्री रवींद्र यति, नगरीय विकास और आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला,भोपाल नगर निगम आयुक्त श्री हरेंद्र नारायण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पदाधिकारी, नागरिक गण, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और शासकीय कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    भोपाल के प्रथम आर आर आर व्हीकल का लोकार्पण –

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के पश्चात आवासीय परिसर में मंगलवार की शाम भोपाल नगर निगम की ओर से प्रारंभ भोपाल की प्रथम आर आर आर (रिड्यूस, रीयूज, रीसायकिल) व्हीकल को लोकार्पण के बाद झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन के माध्यम से दफ्तरों से अनुपयोगी कागजों को एकत्र किए जाएंगे और बदले में उपयोगी कागज प्रदान किए जाएंगे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति

    November 18, 2025

    मध्यप्रदेश में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में मॉल, बाजार और कारखानों में काम कर सकेंगी, दोगुनी सैलरी का आदेश जारी

    November 18, 2025

    मध्य प्रदेश में लॉन्च हुआ जल दर्पण पोर्टल, हर गांव की नल-जल स्थिति अब ऑनलाइन मॉनिटर होगी

    November 18, 2025

    अशोकनगर अस्पताल की नर्स ने सर्जिकल वार्ड में दारू पार्टी पकड़ी, कलेक्टर ने दिया बड़ा सम्मान

    November 18, 2025

    खंडवा में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस बनी मरीज के लिए वरदान, इंदौर इलाज के लिए एयरलिफ्ट

    November 18, 2025

    इंदौर-भोपाल में ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला, सुबह 8:30 बजे से कक्षाएं, पहली से आठवीं तक लागू

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.