Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»दुख की घड़ी में अनुसूचित जनजाति परिवार के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : प्रभारी मंत्री सिंगरौली उइके
    मध्यप्रदेश

    दुख की घड़ी में अनुसूचित जनजाति परिवार के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : प्रभारी मंत्री सिंगरौली उइके

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2024Updated:September 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दुख की घड़ी में अनुसूचित जनजाति परिवार के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : प्रभारी मंत्री सिंगरौली उइके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके ने विगत दिवस सिंगरौली के ग्राम गन्नाई में मृतक स्व. इंद्रपाल अगरिया के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार आपके परिवार के साथ खड़ी है।

    ग्राम गन्नाई, तहसील सराई के निवासी इंद्रपाल अगरिया, पिता रामदयाल अगरिया की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही जिले प्रभारी मंत्री उइके ने विगत दिवस मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री उइके ने मृतक की पत्नी को 8 लाख 25 हज़ार रूपये स्वीकृति पत्र एवं 50 हजार नगद तथा 50 हजार का चैक सौंपा। प्रभारी मंत्री उइके ने मृतक की पत्नी को गले लगा कर ढांढस बधाया, साथ ही मृतक के बच्चों को भी अपना स्नेह देते हुए आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मृतक के माता-पिता को भी सांत्वना दी और कहा कि दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।

    मंत्री उइके सहित उपस्थित लोगों ने दो मिनिट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    श्राद्ध टिप्पणी पर भड़की भाजपा, बंसल बोले- विरोध में मर्यादा भूली कांग्रेस

    October 5, 2026

    सात अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्रों को योजनाओं से जोड़ें : रेखा आर्या

    October 5, 2026

    किसानों की आय बढ़ाने गांव-गांव पहुंचेगा कृषक रथ, गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी

    October 5, 2026

    332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

    October 5, 2026

    ‘आंगन का मिलन’ में पहुंचे सीएम धामी, नौ आंगनबाड़ी और दो आशा कार्यकर्ता सम्मानित

    October 5, 2026

    घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..

    October 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्राद्ध टिप्पणी पर भड़की भाजपा, बंसल बोले- विरोध में मर्यादा भूली कांग्रेस

    October 5, 2026

    सात अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्रों को योजनाओं से जोड़ें : रेखा आर्या

    October 5, 2026

    किसानों की आय बढ़ाने गांव-गांव पहुंचेगा कृषक रथ, गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी

    October 5, 2026

    332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

    October 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.