Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»आज का राशिफल 10 मार्च 2025
    धर्म

    आज का राशिफल 10 मार्च 2025

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज का राशिफल 10 मार्च 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि:
    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में रुचि लेंगे। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ट्रांसफर में आ रही दिक्कतें आज खत्म होंगी, ट्रांसफर आपकी मनपसंद जगह पर हो सकता है। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद और सम्मान बढ़ेगा। लवमेट आज किसी नई जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं।
    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 6

    वृष राशि:
    आज का दिन आपको कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। आज आपको किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन आज खत्म होगी, जिससे घर में शांति का माहौल बना रहेगा। आज शिक्षक किसी जरूरी टॉपिक के बारे में छात्रों को बताएंगे। कई दिनों से स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी।
    शुभ रंग- मैजेंटा
    शुभ अंक- 3

    मिथुन राशि:
    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको किसी प्रकार का शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, आपका मन प्रसन्न रहेगा। मोबाइल एक्सेसरीज का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने वाला है। आज अपने परिवार के प्रति विनम्र रहने की आवश्यकता है। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घरवाले आपके प्रस्ताव पर सोच-विचार करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहने वाला है।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 5

    कर्क राशि:
    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बाहर के मसालेदार खाने से परहेज करने की जरूरत है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में अपना पूरा फोकस काम पर रखें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज माता-पिता को स्पेशल फील कराएंगे, उनकी पसंद का गिफ्ट उन्हें दे सकते हैं। आज लवमेट डिनर पर जा सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में हो रही छोटी मोटी नोक-झोंक समाप्त होगी, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 3

    सिंह राशि:
    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे लोगों को किसी बड़े की सलाह लेनी चाहिए। आज विद्यार्थी वर्ग किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज ऑफिस के किसी टारगेट को अचीव करेंगे। आज आप फ्रेंड्स के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य तरो ताजा रहने वाला है। ग्राफ़िक डिजाइनर्स को जॉब के ऑफर आएंगे। आज अपने काम को समय से पूरा कर लेंगे।
    शुभ रंग- गोल्डन
    शुभ अंक- 9

    कन्या राशि:
    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही परेशानी आज खत्म होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। साइबर कैफ़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। लवमेट आज आपके लिए कुछ स्पेशल करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। प्रेस में काम कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा।
    शुभ रंग- बैंगनी
    शुभ अंक- 4

    तुला राशि:
    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बैंक से लोन लेने में आ रही परेशानी आज खत्म होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा। कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों का आज ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट सेल होगा। आज अपने जीवनसाथी की पसंद का पकवान बनायेंगी, उन्हें बेहद खुशी होगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत से सफलता जरुर मिलेगी।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि:
    आज आपका दिन नए व्यापार को शुरू करने के लिए बढ़िया रहेगा। आज ऑफिस से जरूरी कॉल आ सकती है, आज आपको मीटिंग अटेंड करनी पड़ सकती है। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन आज खत्म होगी, जीवनसाथी के साथ दिन मनोरंजन से भरा रहेगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आज अपने घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान दें और समय पर दवाइयां दें। लवमेट को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा धन लाभ होने वाला है।
    शुभ रंग- मैरुन
    शुभ अंक- 2

    धनु राशि:
    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप वाहन खरीदने का विचार परिवार के साथ कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए आपको और मेहनत की आवश्यकता है, सफलता जरुर मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। नेगेटिव थिंकिंग रखने वाले लोगों से आज आपको दूरी बना कर रखनी चाहिए। आज आप परिवार के किसी बड़े का आशीर्वाद पाएंगे, आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।
    शुभ रंग- गुलाबी
    शुभ अंक- 7

    मकर राशि:
    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। लवमेट को आज काफी देर तक फोन पर बात करने का अवसर मिलेगा। आज वकील वर्ग को किसी केस में जीत हासिल होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई को गति देने की आवश्यकता है। क्रॉकरी का कारोबार कर रहे लोगों को बिजनेस में आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।
    शुभ रंग- केसरिया
    शुभ अंक- 3

    कुंभ राशि:
    आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से काफी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहने वाला है। आज आपके पिता किसी जरूरी बात पर आपकी सलाह लेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी टॉपिक को समझने में परेशानी आ सकती है। ड्राईफ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों को कारोबार में अच्छा प्रॉफिट होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 4

    मीन राशि:
    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। आज किसी पर अधिक भरोसा करने से पहले उसे अच्छे से जान लें। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने का सही समय है। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलने के योग है। इस राशि के लोगों को आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज बच्चों को किसी कार्य में अपनी माँ का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट आज डिनर पर जाने का मौका पाएंगे।
    शुभ रंग- सिल्वर
    शुभ अंक- 1

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: उत्तराखंड का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: AI और साइबर सुरक्षा पर फोकस, देहरादून मीट में CERT का शुभारंभ…..

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर का रोडमैप तैयार: CM धामी ने 5 वर्षीय मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने मौके पर जांची हेल्पलाइन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी; समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश……

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- CM धामी सख्त: 1905 पर 30 दिन से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर कड़ी रोक…..

    April 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.