Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक
    छत्तीसगढ़

    राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

    षष्ठम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, राज्यपाल का अभिभाषण एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता

    नवनिर्वाचित महापौरों से मिले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन, निर्माणाधीन विधानसभा भवन का डॉ किया निरीक्षण

    बजट सत्र 2025 – कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायकों सहित किया ब्रह्मा भोज

    रायपुर
    छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी, सहित कार्य मंत्रणा समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।

    बैठक के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी का विधानसभा परिसर में स्वागत किया। स्वागत समारोह के पश्चात माननीय राज्यपाल ने विधानसभा में अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया।

    इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव 2025 में नवनिर्वाचित महापौरगणों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं व्यक्त की और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

    इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, मंत्रिमंडल एवं विधानसभा के समस्त विधायकों के साथ प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “स्नेह मिलन समारोह एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम” में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने आध्यात्मिक विषयों पर संवाद हुआ तथा समाज में शांति एवं सद्भावना को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

    साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. रमन सिंह जी ने कार्य की समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : बंसल

    June 16, 2026

    नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..

    June 16, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

    June 16, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीण परिवारों की तस्वीर, 84 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का आशियाना…..

    June 16, 2026

    भाटापारा में गौरव का दिन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण….

    June 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : बंसल

    June 16, 2026

    नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..

    June 16, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

    June 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.