Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»आज का राशिफल 3 मार्च 2025
    धर्म

    आज का राशिफल 3 मार्च 2025

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज का राशिफल 3 मार्च 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि:
    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में साइड बिजनेस कर सकते हैं, जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। नौकरी पेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में में रुचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त हो सकता हैं। आज समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आप बोलते वक्त संयम रखें।
    शुभ रंग- क्रीम
    शुभ अंक- 5

    वृष राशि:
    आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं का समाधान मिलेगा। नौकरी में मनपसंद जगह ट्रांसफर हो सकता है। आज आपके व्यापार में ग्रोथ की संभावना है। आपकी सभी योजनाएं कामयाब रहेंगी। आप इस दौरान बड़ा निर्णय सोच समझकर लें, अच्छा रहेगा परिवार वालों की भी राय ले लें। आपका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। आज आप किसी यात्रा पर जाएंगे। पढ़ाई में आपकी संतान को सफलता मिलने के योग हैं। परीक्षा में अच्छी रैंक मिलेगी। किसी प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन हो सकता है। आज आपका पारिवारिक जीवन समृद्ध रहेगा।
    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 9

    मिथुन राशि:
    आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। आपके लिए जमीन या मकान खरीदने के संयोग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होगा। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आप नौकरी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- सफेद
    शुभ अंक- 9

    कर्क राशि:
    आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला होगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मनचाहे परिणाम मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी, कहीं डिनर पर जाएंगे। इस दौरान किसी प्रकार के तर्क से बचें। आप परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। उनकी खुशियों का ध्यान रखेंगे व्यस्तता होने के बावजूद आप उनके साथ कहीं घूमने जाएंगे। आज किसी रचनात्मक कार्य से जुड़ने की इच्छा होगी। आप किसी वेबसाइट के लिए काम करेंगे।
    शुभ रंग- सफेद
    शुभ अंक- 9

    सिंह राशि:
    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन के चांसेस हैं। अच्छे पद पर कहीं ट्रांसफर के योग बने हुए हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप संपत्ति खरीदने का मन बना सकते है। आपको अधिक धन लाभ के योग हैं। वैवाहिक रिश्ते में नयी-नयी खुशियां आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप मिलजुल कर पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएंगे। अगर आप कहीं यात्रा पर जा रहे है तो जरूरत का सामान लेना न भूले।
    शुभ रंग- भूरा
    शुभ अंक- 1

    कन्या राशि:
    आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल माहौल बना रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को उचित अवसर मिलेंगे। आप अपनी टीम के अच्छे लीडर के रूप में उभर कर सामने आएंगे। आपके किसी स्टार्टअप की योजना सफल रहेगी। आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान संतान की उपलब्धि पर आपको गर्व होगा। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।
    शुभ रंग- बैंगनी
    शुभ अंक- 8

    तुला राशि:
    आज आपका दिन लाभदाई रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। आज आपके नए-नए लोगों से संपर्क जुड़ेंगे, जिससे आपके करियर में लाभ होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी बड़े से आप सलाह लेंगे, जो आपके लिए कारगर साबित होगा। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ी उलझन महसूस करेंगे। इस दौरान आपके खर्चे कम और बचत अच्छी रहेगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 5

    वृश्चिक राशि:
    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए कार्यों की गति बढ़ेगी। सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत है। आप अपने भाई बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल पर जा सकते हैं। अचानक किसी अति प्रिय रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आप समय-समय पर नया बदलाव करेंगे। इस दौरान आप घर में लग्जरी आइटम खरीदेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
    शुभ रंग-ग्रे
    शुभ अंक- 9

    धनु राशि:
    आपके लिए बदलाव लाने वाला दिन है। आपके कार्यों की कार्यस्थल पर सराहना होगी। आज आप किसी से भी उलझने बचे। आप अपने माता-पिता के साथ किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका रुझान दार्शनिक व्यक्तियों की ओर बढ़ेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित हेल्थ की जांच कराते रहें। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर के कार्यों को लेकर कुछ खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।
    शुभ रंग- बैंगनी
    शुभ अंक- 3

    मकर राशि:
    आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुए है। कार्यस्थल पर आपका उत्साह बढ़ेगा। आज आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। आप कुछ समय के लिए नौकरी बदलने की इच्छा को टाल दें।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि:
    आपके लिए आज का दिन शुभ फलदाई साबित होगा। बिजनेस में नये काम के अवसर प्राप्त होंगे। यात्राओं से लाभ मिलने के संकेत है। आज आपको नौकरी बदलने का प्रस्ताव मिल सकता है। शोध करने वाले जो जातक विदेश जाकर काम करना चाहते हैं, उनको उचित अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आज आपको कहीं से गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी टीम को लीड करने का मौका मिलेग। आज अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 4

    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर के अन्य सदस्यों के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मी आज आपसे सीखना चाहेंगे। आज आपको अपनी वाणी में कटुता लाने से बचना चाहिए। परिवार में किसी व्यक्ति को बड़ी सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।
    शुभ रंग- काला
    शुभ अंक- 7

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : बंसल

    June 16, 2026

    नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..

    June 16, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

    June 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.